Nation: "तू घर में नहीं खेल रहा है", ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को लगाई डांट, LIVE मैच में भड़के, देखें वीडियो #INA

IND vs SA 2nd Test: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है. लाल गेंद के खेल में वह पहली बार भारत की अगुवाई कर रहे हैं. गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, आज यानि 23 नवंबर को मुकाबले का दूसरा दिन है. इस दौरान ऋषभ पंत ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को गुस्से में आकर डांट लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को डांटा 

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 89वें ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे, वह ओवर डालने में देरी कर रहे थे. ऐसे में अंपायर की ओर उन्हें से 2 बार चेतावनी भी दी गई. दूसरी वॉर्निंग मिलने पर ऋषभ पंत गुस्सा हो गए, उन्होंने आखिरी गेंद से पहले कुलदीप को डांट लगाते हुए कहा कि “जल्दी-जल्दी एक बॉल डाल दे, 30 सेकंड का टाइमर है. घर पर खेल रहे हो क्या”. हालांकि गेंदबाज की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यहां देखें वीडियो – 

यह भी पढ़ें – Fastest Test Century: टेस्ट क्रिकेट में किसने लगाई है फास्टेस्ट सेंचुरी? लिस्ट में 8वें नंबर पर है ट्रेविस हेड का नाम

इस वजह से ऋषभ को आया गुस्सा 

ऋषभ पंत के गुस्सा करने की वजह जायज भी थी. दरअसल, स्लो ओवर रेट के चलते गेंदबाजी टीम को 5 रन की पेनल्टी लगती है. इससे पहले 3 बार चेतावनी दी जाती है. तीसरी गलती के बाद अगर यह दोहाराया जाता है तो हर गलती पर बल्लेबाजी टीम के खाते में 5 रन अतिरिक्त जोड़ दिए जाते हैं. क्रिकेट के खेल में एक-एक रन का महत्व है. ऐसे में कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का सख्त रवैया अपनाना लाजमी था. 

यह भी पढ़ें – Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने किया रोमांटिक डांस, VIDEO ने मचाई धूम

 

"तू घर में नहीं खेल रहा है", ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को लगाई डांट, LIVE मैच में भड़के, देखें वीडियो




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button