Nation- तू पसंद नहीं, दूसरी शादी करूंगा… दहेज के लिए पति ने टॉर्चर कर महिला को घर से निकाला, दिया तलाक- #NA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया. पति ने पहले तो लाखों रुपये और कार की मांग की, और जब वह पूरी नहीं हुई तो महिला को तलाक देकर रिश्ते को ही खत्म कर दिया. अब पति साफ कह रहा है कि वह पत्नी को दोबारा नहीं अपनाएगा क्योंकि वह उसे पसंद नहीं है. मामला बारादरी थाने में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी फातिमा की शादी 24 अक्टूबर 2021 को मोहल्ला रोहली टोला के रहने वाले रिजवान अहमद से हुई थी. उनकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ की गई थी. शादी के वक्त उन्होंने अपनी बेटी को स्थिति से ज्यादा दहेज दिया था. इतना ही नहीं शादी के खर्च के लिए कर्ज भी लेना पड़ा लेकिन रिजवान और उसके परिवार को संतोष नहीं हुआ.
शादी के कुछ ही समय बाद फातिमा को ताने दिए जाने लगे. रिजवान के साथ-साथ उसके बड़े भाई एजाज, बहनें इमराना, फरहीन और शबीना दहेज को लेकर फातिमा को लगातार प्रताड़ित करने लगे. कुछ ही दिनों में दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग खुलकर सामने आ गई. जब फातिमा ने यह कहकर इनकार किया कि उसके माता-पिता गरीब हैं और पिता लकवे के मरीज हैं, तो उसे मारा-पीटा जाने लगा.
तीन तलाक देकर निकाला
पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को घर के सारे काम नौकर की तरह करने को मजबूर किया गया. विरोध करने पर उसे गालियां दी गईं. शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. लगभग दो साल पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर रिजवान ने तीन बार तलाक बोलकर फातिमा को घर से निकाल दिया था. साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर वह दोबारा घर लौटी, तो उसे जान से मार देगा. घटना के बाद फातिमा अपने मायके में रहने लगी. परिवार ने कई बार सुलह की कोशिश की लेकिन रिजवान ने मना कर दिया.
पति बोला- अब दूसरी शादी करूंगा
16 मई 2025 को रिजवान और उसका भाई एजाज फातिमा के मायके पहुंचे. उन्होंने कहा कि अब कोई झगड़ा नहीं है क्योंकि तलाक हो चुका है और रिजवान दूसरी शादी करने जा रहा है. जब फातिमा के परिजनों ने उसे दोबारा अपनाने की गुजारिश की, तो रिजवान ने कह दिया कि तुम्हारी बेटी पसंद नहीं है और अब वह उसे किसी कीमत पर नहीं रखेगा. घटना से दुखी होकर फातिमा की मां ने बारादरी थाने में तहरीर दी. पुलिस ने रिजवान अहमद, उसके भाई एजाज और बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जांच में दोषी पाए गए तो होगी सख्त कार्रवाई
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
तू पसंद नहीं, दूसरी शादी करूंगा… दहेज के लिए पति ने टॉर्चर कर महिला को घर से निकाला, दिया तलाक
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)






