Nation- चलती बाइक से फोड़ रहे थे ‘लहसुन बम’…फिसलकर गिरे युवक; पटाखे की बोरी में लगी आग; 2 की दर्दनाक मौत- #NA

चलती बाइक से फोड़ रहे थे 'लहसुन बम'...फिसलकर गिरे युवक; पटाखे की बोरी में लगी आग; 2 की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चलती बाइक पर लहसुन बम फोड़ने के दौरान हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के दौरान युवकों ने बाइक पर पटाखों से भरी बोरी लाद रखी थी. घटना के बाद स्थानीय लोग हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पहुंचे और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह हादसा शुक्रवार दोपहर फर्रुखाबाद के कायमगंज-कंपिल रोड पर सीपी तिराहे के पास हुआ. एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग पटाखे से भरी लेकर आ रहे थे. इस दौरान बीच में बैठा युवक चलती बाइक से लहसुन बम फोड़ रहा था. अचानक बाइक डिसबैलेंस होकर गिर गई, तभी पटाखों की बोरी में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना भीषण था कि दो युवकों के शरीर के चिथड़े हो गए, जबकि एक उछाल कर दूर जा गिरा.

दो युवकों की मौत

इस दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जोरदार धमाके के कारण कुछ लोग काफी डर गए. उन्होंने देखा कि एक बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो युवकों की बुरी तरह से मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक दूर गिरा हुआ दिखा. आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर में छाया सन्नाटा

मृतकों की पहचान फतेहपुर परिउली के रहने वाले प्रयाग तिवारी और ध्रुव दुबे के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 18 साल बताई जा रही है. घटना के बाद ही पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिवाली की खुशियां आने से पहले ही उनके घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

चलती बाइक से फोड़ रहे थे ‘लहसुन बम’…फिसलकर गिरे युवक; पटाखे की बोरी में लगी आग; 2 की दर्दनाक मौत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button