National-03 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, महाकुंभ का अमृत स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय – #INA
आज 3 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सोमवार दिन है। यह तिथि कल सुबह 04.38 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.28 बजे से सुबह 09.49 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
03 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 03 फरवरी 2025 को पूरा दिन पार कर दूसरे दिन सुबह 04.38 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।
साध्य योग – 03 फरवरी 2025 को देर रात 03.03 बजे तक साध्य योग रहेगा। इसके बाद शुभ योग लग जाएगा।
रेवती नक्षत्र – 03 फरवरी को रात 11.17 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा।
3 फरवरी 2025 – आज के दिन महाकुंभ का अमृत स्नान किया जाएगा।
अमृत काल मुहूर्त – सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 08.30 बजे से सुबह 09.52 बजे तक
मुंबई- सुबह 08.38 बजे से सुबह 10.03 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 08.35 बजे से सुबह 09.55 बजे तक
लखनऊ – सुबह 08.14 बजे से सुबह 09.36 बजे तक
भोपाल- सुबह 08.24 बजे से सुबह 09.47 बजे तक
कोलकाता – सुबह 07.39 बजे से सुबह 09.03 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 08.42 बजे से सुबह 10.06 बजे तक
चेन्नई- सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.29 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 7.07 बजे
सूर्यास्त – शाम 06.02 बजे
Saraswati Puja 2025: 2 या 3 फरवरी कब है सरस्वती पूजा? पंचांग के अनुसार जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
03 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, महाकुंभ का अमृत स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,