National-AC Temperature: 20-28 डिग्री सेल्सियस… एसी टेंपरेचर के नए नियमों पर बड़ी जानकारी, जानें कब से होंगे लागू – #INA

National-AC Temperature: 20-28 डिग्री सेल्सियस… एसी टेंपरेचर के नए नियमों पर बड़ी जानकारी, जानें कब से होंगे लागू – #INA

AC Temperature: पर्यावरण बचाने और देश में बढ़ती बिजली की खपत को कम करने के लिए एयर कंडीशनर (AC) के लिए तय तापमान सीमा तय करने की बात उठती रही है। वहीं अब केंद्र सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय करने जा रही है। अब एयर कंडीशनर (AC) के नियमों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सरकार एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने के नियम को तुरंत लागू नहीं करेगी। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी है।

सामने आई ये बड़ी जानकारी

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार फिलहाल एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित करने की योजना तुरंत लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव एकदम नहीं, बल्कि धीरे-धीरे समय के साथ किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ऐसी कोई स्थिति 2050 के बाद ही बन सकती है, जब इस तरह की सीमा लागू करने की जरूरत महसूस हो। भूपेंद्र यादव की यह टिप्पणी भारत जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में आई, जिसमें पूछा गया था कि AC के लिए नया तापमान नियम देश में कब लागू होगा।

कब लागू होगा ये नया नियम

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की यह सफाई ऐसे समय आई है जब इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देशभर में एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को मानकीकृत करने के नए प्रावधानों की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि एयर कंडीशनिंग के लिए नया नियम जल्द लागू किया जाएगा, जिसके तहत एसी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम और 28 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं किया जा सकेगा। यानी, एसी से कमरे को 20 डिग्री से ज्यादा ठंडा या 28 डिग्री से ज्यादा गर्म नहीं किया जा सकेगा।

वहीं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि एयर कंडीशनर के तापमान को लेकर कोई भी नया नियम तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह बदलाव तुरंत होगा, इसके लिए धीरे-धीरे ज़रूरी क्षमताएं तैयार की जाएंगी।” उन्होंने ये भी ज़ोर दिया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर देश की अलग स्थिति को समझना जरूरी है। उन्होंने “समान लेकिन विभेदित जिम्मेदारियाँ और संबंधित क्षमताएं (CBDR-RC)” के सिद्धांत की बात की।

क्या एसी चलाने का सही टेंपरेचर

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के मुताबिक, भारत में ज़्यादातर लोग अपने एयर कंडीशनर (AC) को 20 या 21 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं, जबकि तापमान की सही सीमा 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच मानी जाती है। बीईई का कहना है कि अगर AC को 24 या 25 डिग्री पर सेट किया जाए, तो न सिर्फ़ आराम बना रहता है, बल्कि बिजली की बचत भी होती है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बहुत कम तापमान, जैसे 20 या 21 डिग्री सेल्सियस, पर AC चलाने से बिजली की खपत बेवजह बढ़ती है। बीईई का यह भी कहना है कि अगर कोई व्यक्ति AC का तापमान सिर्फ़ 1 डिग्री बढ़ाता है, तो इससे करीब 6% बिजली की बचत हो सकती है। यानी अगर आप तापमान को 20 से बढ़ाकर 24 डिग्री कर दें, तो कुल मिलाकर करीब 24% तक बिजली बचाई जा सकती है।

AC Temperature: 20-28 डिग्री सेल्सियस… एसी टेंपरेचर के नए नियमों पर बड़ी जानकारी, जानें कब से होंगे लागू

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button