National-Ahmedabad Plane Crash: क्रैश होते आग का गोला बना एयर इंडिया का विमान, लंदन जाते वक्त प्लेन में था इतना ज्यादा फ्यूल – #INA

National-Ahmedabad Plane Crash: क्रैश होते आग का गोला बना एयर इंडिया का विमान, लंदन जाते वक्त प्लेन में था इतना ज्यादा फ्यूल – #INA

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि एयर इंडिया का विमान B787 ड्रीमलाइनर में 242 लोग सवार थे, जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का ये विमान AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और लंबी दूरी तय करने के लिए विमान का फ्यूल टैंक को पूरी तरह भरा था।

क्रैश होते विमान आग के गोले में बदल गया। अब ये भी जानकारी सामने आई है कि, विमान का फ्यूल टैंक भरे होने के कारण ये हादसा इतना बड़ा हो गया। आइए जानते हैं ये विमान में कितना फ्यूल लेकर उड़ सकता है।

विमान में होता है हजारों लीटर ईंधन

बता दें कि जो अहमदाबाद में जो विमान हादसे का शिकार हुए वो बोंइग कंपनी का B787 ड्रीमलाइनर था। असल में Boeing 787 एयरक्राफ्ट में 787-8, 787-9 और 787-10 तीन मॉडल्स में आता है। इन सभी मॉडल्स में ईंधन की टंकी की क्षमता थोड़ी अलग होती है, लेकिन औसतन ये विमान करीब 1.26 लाख लीटर यानी लगभग 33,000 से 33,400 गैलन तक ईंधन अपने साथ ले जा सकता है। अगर वजन की बात करें, तो इसमें 1 लाख किलो से ज्यादा ईंधन भरा जा सकता है। ये सुनकर आपको हैरानी जरूर हो सकती है, लेकिन यही वजह है कि ये विमान 13,000 से 14,000 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम होता है — जैसे कि दिल्ली से न्यूयॉर्क या लंदन तक बिना रुके उड़ सकता है। अब ये जानकारी सामने आई है कि, अहमदाबाद में जो विमान हादसे का शिकार हुआ, उसमें करीब 58,000 लीटर ईंधन भरा गया था।

एयर इंडिया के बेड़े का भरोसेमंद विमान

जो एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ, उसकी फ्लाइट संख्या AI171 थी और यह Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल था। एयर इंडिया ने इस विमान को साल 2012 में अपने बेड़े में शामिल किया था और तब से यह विमान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रीढ़ बना हुआ है। बोइंग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ड्रीमलाइनर की एक बार में उड़ान भरने की अधिकतम दूरी करीब 13,620 किलोमीटर होती है। इसमें GEnx-1B या Trent 1000 जैसे एडवांस इंजन लगे होते हैं, जो लंबी दूरी की उड़ान में मदद करते हैं।

वहीं इस हादसे के बाद भारत के नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को बताया कि, उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए के प्रवक्ता ने कहा, “इस समय दुर्घटना का कोई निश्चित कारण नहीं पता चल पाया है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।”

Ahmedabad Plane Crash Live: हवा में उड़ा, डगमगाया और क्रैश! एयर इंडिया विमान हादसे का नया CCTV फुटेज आया सामने

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश होते आग का गोला बना एयर इंडिया का विमान, लंदन जाते वक्त प्लेन में था इतना ज्यादा फ्यूल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button