National-Air India News: उड़ान भरने से ठीक पहले एयर इंडिया का पायलट हुआ बेहोश, बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था विमान – #INA

Air India News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले एयर इंडिया के एक पायलट की शुक्रवार (4 जुलाई) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले पायलट बेहोश हो गया। इसके बाद पायलट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया वहीं, एयरलाइन को यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचाने के लिए दूसरे पायलट की व्यवस्था करनी पड़ी।
एयर इंडिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि की है कि 4 जुलाई की सुबह उसके एक पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “चार जुलाई की सुबह हमारे एक पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नतीजतन, पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान AI 2414 का परिचालन करने में असमर्थ थे और ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।“
एयरलाइन ने कहा, “फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें उसी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।” इस बीच, एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में मारे गए लगभग दो-तिहाई पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा दे दिया है।
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उससे विमान में सवार तथा जमीन पर मौजूद 260 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया के CEO और MD कैम्पबेल विल्सन ने एयरलाइन कर्मचारियों को एक आंतरिक पोस्ट में यह जानकारी दी।
उन्होंने, “हमारी टीम परिवारों को अंतरिम मुआवजा दिलाने में मदद कर रही हैं। प्रत्येक प्रभावित परिवार को एयर इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा सीधे सहायता दी जा रही है। इनमें से लगभग दो-तिहाई परिवारों को पहले ही भुगतान मिल चुका है या उनका भुगतान अंतिम चरण में है।“
ये भी पढ़ें- ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है’: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी, पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें
यह दुर्घटना, भारत में दशकों में हुई सबसे बुरी हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी। इसमें एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल थी। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। जबकि जमीन पर हताहतों सहित कुल 260 लोगों की जान गई थी। हादसे के तुरंत बाद, एयर इंडिया की मूल कंपनी टाटा संस ने घोषणा की थी कि वह दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये देगी।
Air India News: उड़ान भरने से ठीक पहले एयर इंडिया का पायलट हुआ बेहोश, बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था विमान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









