National-Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट हुईं सस्पेंड तो वेस्टर्न रेलवे आई आगे, चलाएगी अतिरिक्त ट्रेनें – #INA

National-Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट हुईं सस्पेंड तो वेस्टर्न रेलवे आई आगे, चलाएगी अतिरिक्त ट्रेनें – #INA

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन के साथ हुई दुखद दुर्घटना को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मांग के आधार पर अहमदाबाद से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अभी अहमदाबाद से मुंबई के लिए एक ट्रेन और दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि वह गुजरात सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। बचाव और राहत कार्यों में हर संभव मदद देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और मेडिकल टीम को तेजी से सक्रिय किया गया है।

12 जून को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गया। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में सभी 242 लोगों के मरने की खबर है। हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के ऑपरेशंस अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं। इससे उपजी यात्रा संबंधी रुकावट को दूर करने के लिए रेलवे आगे आई है।

वेस्टर्न रेलवे ने भेजे 6 डॉक्टर, 20 कर्मचारी और 7 एंबुलेंस

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि साबरमती, साबरमती वर्कशॉप, वटवा और अहमदाबाद के मंडलीय रेलवे अस्पताल से 6 डॉक्टर, 20 कर्मचारी और 7 एंबुलेंस भेजी गई हैं, ताकि समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। पश्चिम रेलवे की आरपीएफ आपदा प्रबंधन टीम और अस्पताल टीम, सहयोगी एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से पूर्ण सहयोग दे रही है। पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल दुख की इस घड़ी में एकजुट होकर, जरूरत के मुताबिक आगे भी मदद प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट हुईं सस्पेंड तो वेस्टर्न रेलवे आई आगे, चलाएगी अतिरिक्त ट्रेनें

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button