National-America Strikes In Iran: ट्रंप ने ईरान पर हमले का किया ऐलान, तो अमेरिका में क्रैश हो गया Truth Social – #INA

National-America Strikes In Iran: ट्रंप ने ईरान पर हमले का किया ऐलान, तो अमेरिका में क्रैश हो गया Truth Social – #INA

America Strikes In Iran News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (22 जून) सुबह कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इनमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान जैसे प्रमुख ठिकानें शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्रमुख स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ईरान पर बमबारी की घोषणा की उसके कुछ ही मिनटों बाद कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ अमेरिका में बंद हो गया। बताया जा रहा है कि ‘ट्रुथ सोशल’ पूरे अमेरिका में क्रैश हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1,700 से अधिक यूजर्स ने ‘ट्रुथ सोशल’ के क्रैश होने की शिकायत की। कई यूजर्स को सर्वर समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे ‘ट्रुथ सोशल’ ऐप और वेबसाइट दोनों प्रभावित हुए हैं। ईरान की परमाणु एजेंसी ने पुष्टि की है कि उसके फोर्डो, एस्फहान और नतांज परमाणु केंद्रों पर हमले हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संगठन ने अपने बयान में कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन राष्ट्र को आश्वासन देता है कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा। इससे पहले ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी एक खबर में देश के फोर्डो परमाणु केंद्र पर हमले की बात स्वीकार की थी। न्यूज एजेंसी ने कहा कि हमलों में एस्फहान और नतांज परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया।

‘इरना’ ने एस्फहान में सुरक्षा मामलों के प्रभारी उप-गवर्नर अकबर सालेही के हवाले से कहा कि परमाणु केंद्रों के आसपास हमले हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। ईरान के कोम प्रांत से जारी एक बयान का हवाला देते हुए ‘इरना’ ने कहा, “कुछ घंटे पहले कोम हवाई सुरक्षा सक्रिय हुई और शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों की पहचान की गई। उसी दौरान फोर्डो परमाणु केंद्र के एक हिस्से पर दुश्मनों ने हमला किया।”

‘इरना’ की खबर में इस बारे में डिटेल्स जानकारी नहीं दी गई। ईरान की एक और सरकारी न्यूज एजेंसी ‘तस्नीम’ ने कोम में एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से कहा कि हवाई सुरक्षा ने फोर्डो परमाणु केंद्र के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हमले के जबाव में हमला किया। हालांकि एजेंसी ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें- Iran Israel War: ‘शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है’; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता

माना जाता है कि न्यूज एजेंसी ‘तस्नीम’ ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के पक्ष वाली है। न्यूज एजेंसी ‘फार्स’ ने एक अन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि एस्फहान के पास गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

America Strikes In Iran: ट्रंप ने ईरान पर हमले का किया ऐलान, तो अमेरिका में क्रैश हो गया Truth Social

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button