National-'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं और मेरे ही रहेंगे', जब रेखा को घर पर बुलाकर जया बच्चन ने कही थी ये बात – #INA

National-'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं और मेरे ही रहेंगे', जब रेखा को घर पर बुलाकर जया बच्चन ने कही थी ये बात – #INA

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से होती रही है। हालांकि किसी ने कभी भी खुलकर इनके रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं कही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रेखा और अमिताभ के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, तो शादीशुदा अमिताभ के पर्सनल लाइफ में तनाव का माहौल रहने लगा था। इनके रिश्ते पर हाल ही में वेटरन राइटर हनीफ जावेरी ने खुलकर बात की। हनीफ जावेरी ने बताया कि कैसे जया बच्चने ने अपने रिश्ते को संभालने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था।

कब शुरू हुई अमिताभ-रेखा की नजदीकियां?

‘मेरी सहेली’ पॉडकास्ट में बात करते हुए हनीफ जावेरी ने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा के बीच के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बताया। हनीफ जावेरी ने कहा, अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच की नजदीकियां फिल्म ‘दो अंजाने’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थी। उन्होंने कहा, “दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे और कब यह रिश्ता प्यार में बदल गया यह समझ नहीं आया। लेकिन इतना तय है कि दोनों एक-दूसरे को सच में चाहने लगे थे और एक-दूसरे की परवाह करने लगे थे।”

कुली के सेट पर अमिताभ को लगी थी चोट

हनीफ जावेरी ने यह भी बताया कि फिल्म ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा, “जब अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हुआ, तब जया बच्चन ने एक पत्नी के रूप में बेहद अहम भूमिका निभाई। वो दिन-रात अस्पताल में उनके साथ रहीं, उनकी देखभाल की, डॉक्टरों से लगातार संपर्क में रहीं। यह सब देखकर अमिताभ के मन में भी कुछ बदलाव आने लगे और वे धीरे-धीरे रेखा से दूर होने लगे।”

जया ने रेखा को लंच पर बुलाया

हनीफ जवेरी ने उस पल को याद किया जब जया बच्चन ने बड़ी सहजता और साहस के साथ रेखा का सामना किया था। उन्होंने बताया, “कहा जाता है कि जया बच्चन ने एक बार रेखा को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया था। उस समय अमिताभ बच्चन घर पर नहीं थे। रेखा को अच्छे से खाना खिलाया और दोनों ने एक-दूसरे से काफी बात की। लेकिन जब रेखा वापस जाने लगीं, तो जया ने उनसे साफ शब्दों में कहा, ‘देखो, अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं और हमेशा मेरे ही रहेंगे।’” जया की इस बात ने रेखा को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद से बाद रेखा ने अमिताभ से पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से पीछे हटने का फैसला किया।

Sitaare Zameen Par: नई फिल्म और नया नियम…’सितारे जमीन पर’ के शो के लिए आमिर खान ने लिया ये बड़ा फैसला

'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं और मेरे ही रहेंगे', जब रेखा को घर पर बुलाकर जया बच्चन ने कही थी ये बात

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button