National-Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग – #INA

National-Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग – #INA

आंध्र प्रदेश में एक 15 साल की लड़की के साथ दो सालों में 14 लोगों ने बार-बार बलात्कार किया और अब उसे गर्भवती पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला की SP वी रत्ना ने बताया कि लड़की का पहली बार यौन उत्पीड़न तब हुआ था, जब वह आठवीं क्लास में पढ़ती थी। दो महीने पहले तक वह दसवीं क्लास में पढ़ती थी और उसके साथ दुर्व्यवहार होता रहा। अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की को आरोपी ने धमकाया और ब्लैकमेल किया था। वह अपनी मां के साथ रह रही थी।

NDTV के मुताबिक, SP रत्ना ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि लड़की का गर्भ का पता क्यों नहीं चल पाया। क्योंकि अब आठवें महीने में है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने इस हालत में उसका अबॉर्शन कराना खतरनाक माना है, और कहा है कि उसे घर भेजना भी कोई रास्ता नहीं है। आरोपी उस गांव के प्रभावशाली समुदाय से हैं, जहां अपराध हुए थे।

अधिकारियों के अनुसार, 15 साल लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया था। जून के पहले हफ्ते में शुरू हुई जांच से उन प्रणालियों की विफलता का पता चला है जो उसके जैसे किसी व्यक्ति की रक्षा के लिए बनाई गई थीं: गरीबी से त्रस्त एक अकेली मां की बेटी, और अगड़ी जातियों के प्रभुत्व वाले गांव में एससी (मडिगा) समुदाय से संबंधित।

SP वी रत्ना ने बताया, “उसकी कम उम्र, कमजोरी और जाति के कारण पुरुष दो साल तक उसका शोषण कर सके और उसे 15 साल की उम्र में गर्भवती कर दिया। उसके कल्याण की जांच करने के लिए जो व्यवस्थाएं थीं, वे फेल रहीं। उसके क्लास टीचर ने यह भी नहीं बताया कि उसने स्कूल छोड़ दिया है।”

जांच का नेतृत्व कर रहे एसपी ने कहा, “लड़की को प्रसव तक अस्पताल में रखने का फैसला किया गया है। अगर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वापस उसके गांव भेज दिया गया, तो कोई नहीं जानता कि क्या होगा। उसे काउंसलिंग और दूसरी देखभाल प्रदान की जा रही है। प्रसव के बाद, मां और बच्चे को महिलाओं के लिए एक सरकारी घर में ले जाया जाएगा।”

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने लड़की और उसके क्लासमेट, जो कि SC समुदाय से है, उसको स्कूल के बाद अकेले बैठे पाया और अपने मोबाइल फोन पर तस्वीरें खींच लीं।

SP ने कहा, “हिंसा, धमकी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक करने की धमकी का इस्तेमाल करते हुए, दो आरोपियों ने पहले लड़की को अपनी मांगों के लिए मजबूर किया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने इस कृत्य को फिल्माया भी। इन वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल मुख्य आरोपी के दोस्तों और परिचितों द्वारा लड़की का शोषण करने के लिए किया गया।”

Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button