National-Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 30 जून की छुट्टी – #INA

Bank Holiday On Monday 30 June 2025: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। सोमवार 30 जून 2025 को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक देश के बस एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। अगर आप सोमवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। यहां जानें RBI ने शनिवार 30 जून को छुट्टी क्यों दी है।
सोमवार 30 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
30 जून को रेमना नी के मौके पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। रेमना नी का मतलब मिजो भाषा में शांति का दिन होता है। यह हर साल 30 जून को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1986 में मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। यह समझौता मिजोरम में करीब 20 साल तक चली उग्रवाद की समस्या को खत्म करने का बड़ा कदम था। इस दिन को मिजोरम के लोग शांति और एकता के प्रतीक के रूप में याद करते हैं और पूरे राज्य में खास कार्यक्रमों के साथ मनाते हैं।इस दिन सरकारी छुट्टी के कारण सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद।
वीकेंड की छुट्टियां (पूरे देश में लागू)
28 जून (शनिवार – चौथा शनिवार)
29 जून (रविवार)
डिजिटल बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
छुट्टियों के दौरान आपकी नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, वॉलेट और ATM जैसी सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यानी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, खाता खोलना है या किसी भी तरह का काम बैंक ब्रांच में जाकर करना है, तो बेहतर होगा कि आप छुट्टियों से पहले ही ये काम निपटा लें। साथ ही अपने इलाके की बैंक ब्रांच से एक बार छुट्टियों की सही और ताजा जानकारी जरूर ले लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
RBI ने जारी की जून 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
| जून 2025 | 6 | 7 | 11 | 27 | 30 |
|---|---|---|---|---|---|
| अगरतला | • | ||||
| अहमदाबाद | |||||
| आईजॉल | • | • | |||
| इंफाल | • | • | |||
| ईटानगर | |||||
| कानपुर | • | ||||
| कोच्ची | • | ||||
| कोलकाता | • | ||||
| कोहिमा | • | ||||
| गंगटोक | • | ||||
| गुवाहाटी | • | ||||
| चंडीगढ़ | • | ||||
| चेन्नै | • | ||||
| जम्मू | • | ||||
| जयपुर | • | ||||
| तिरुवनंतपुरम | • | ||||
| देहरादून | • | ||||
| नई दिल्ली | • | ||||
| नागपुर | • | ||||
| पटना | • | ||||
| पणजी | • | ||||
| बंगलूर | • | ||||
| बेलापुर | • | ||||
| भुवनेश्वर | • | • | |||
| भोपाल | • | ||||
| मुंबई | • | ||||
| राँची | • | ||||
| रायपुर | • | ||||
| लखनऊ | • | ||||
| श्रीनगर | • | ||||
| शिमला | • | • | |||
| शिलांग | • | ||||
| हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश | • | ||||
| हैदराबाद – तेलंगाना | • |
क्यों बंद रहेंगे जून 2025 में बैंक
| छुट्टियों का कारण | दिन |
|---|---|
| ईद-उल-अज़हा (बकरीद) | 6 |
| बकरीद (ईद-उल-जुहा) | 7 |
| संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा | 11 |
| रथयात्रा/कांग (रथयात्रा) | 27 |
| रेमना नी | 30 |
Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 30 जून की छुट्टी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









