National-इस सीरीज में निफ्टी दिखा सकता है 26277 -26500 तक का लेवल, सरकारी बैंक करेंगे आउटपरफ़ॉर्म- राहुल शर्मा – #INA

मार्केट टेक्निकल्स नजरिए के साथ बाजार पर बात करते हुए JM Financial Services के डायरेक्टर और Head of Research राहुल शर्मा का कहना है कि बीते हफ्ते के मूव के बाद बाजार साफ संकेत दे रहा है कि निफ्टी में पिछले 5-6 हफ्तों का जो कंसोलिडेशन था वह पूरा हुआ है और अब निफ्टी नया लाइफ टाइम हाई के तरह मूव करेंगा। बाजार पर छोटी अवधि के लिए बुलिश नजरिया बना हुआ है। निफ्टी के लिए 25000 और 25135 पर अहम सपोर्ट बना हुआ है। निफ्टी में 26277 और 26500 पर अहम रजिस्टेंस बना हुआ है। इस सीरीज में निफ्टी 26277 -26500 तक के स्तर दिखा सकता है। लिहाजा निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार में पीएसयू बैंक और मिडकैप कैटेगरी में मोमेंटम आता दिखेगा। जैसे निफ्टी थोड़ा और कुलिंगऑफ दिखाता है तो स्मॉलकैप और मिडकैप में हमने जो रैली मिस की है वहां पर एक्शन आता दिख सकता है। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप पर ओवरवेट नजरिया बना हुआ है।
सरकारी बैंक में इन शेयरों पर लगाए दांव
पीएसयू बैंक इंडेक्स में जोरदार रैली की उम्मीद है। पीएसयू बैंक आउटपरफॉर्म करते दिख सकते है। इसमें से दिग्गज एसबीआई में दांव लगाया जा सकता है। एसबीआई में 800-850 रुपये तक का स्तर पोजिशनल बेसिस पर दिखा सकता है। एसबीआई में 785 रुपये का टारगेट लगाए।
वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी अच्छी तेजी दिख सकती है। 53 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 65 रुपये का टारगेट अगले महीने भर में दिखा सकता है।
इन शेयरों में भी मिलेगा मोटा मुनाफा
राहुल शर्मा ने अपनी पसंदीदा लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि इस शेयर में मल्टीमंथ ब्रेकआउट देखने को मिला है। अक्टूबर 2024 से शेयर मल्टीपल टाक्स बना रहा है। मेरा मानना है कि 716 रुपये पर एक बड़ा ब्रेकआउट आ सकता है, जो स्टॉक को तकरीबन 780-800 रुपये का स्तर दिखा सकता है। लिहाजा इस शेयर में 648 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। शेयर में 780-800 रुपये का टारगेट हासिल होगा। शेयर का रिस्क -रिवॉर्ड काफी अच्छा है, इसलिए ब्रेकआउट मिल सकता है।
वहीं हेल्थकेयर में अपोलो हास्पिटल का शेयर काफी पसंद है। इस शेयर में 7500 रुपये के टारगेट इस स्टॉक में पोजिशनली हासिल हो सकते है। वहीं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में भी 2150 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। साथ ही एचडीएफसी लाइफ में भी हल्की गिरावट के साथ 850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
इस सीरीज में निफ्टी दिखा सकता है 26277 -26500 तक का लेवल, सरकारी बैंक करेंगे आउटपरफ़ॉर्म- राहुल शर्मा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








