National-BSNL का धमाकेदार प्लान! 147 रुपये में पूरा महीना चलेगा मोबाइल, कभी नहीं कटेगा फोन, जितनी मर्जी करें बातें – #INA

BSNL Cheapest Data Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। अगर आप कम बजट में पूरे एक महीने के लिए बातचीत और SMS भेजन के लिए प्लान तलाश रहे हैं, तो बीएसएनएल यूजर्स के लिए ये प्लान काम आएगा। BSNL का सबसे सस्ता प्लान 147 रुपये से शुरू है। बीएसएनएल का 147 रुपये का प्लान 30 दिनों का है। अगर इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट पर नजर डाले तो ये सिर्फ 5 रुपये आती है।
सिर्फ कॉलिंग के लिए BSNL के ये प्लान हैं बेस्ट
अगर आप कम बजट में एक अच्छा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो BSNL के ये प्लान्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। बीएसएनएल ने 147 रुपये, 247 रुपये और 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किये हैं। ये तीनों प्लान्स 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं लेकिन फायदे अलग-अलग है।
BSNL 147 प्रीपेड प्लान
BSNL का 147 वाला प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस मिलती है। साथ ही इसमें 10GB डेटा भी दिया जाता है। जब 10GB डेटा खत्म हो जाता है, तो इसके बाद इंटरनेट की स्पीड 40 Kbps तक रह जाएगी। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जिन्हें कॉलिंग ज्यादा करनी होती है और डेटा की जरूरत कम होती है।
BSNL का 247 रुपये का प्रीपेड प्लान
247 रुपये वाले BSNL प्रीपेड प्लान में भी 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50GB FUP डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड फिर से 40 Kbps तक आ जाती है। इस प्लान में अतिरिक्त फायदा ये है कि इसमें BSNL Tunes की सुविधा और 10 रुपये का टॉकटाइम भी शामिल है।
BSNL 299 रुपये का प्रीपेड प्लान
299 रुपये वाला प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 3GB डेटा, और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक रह जाएगी। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें रोजाना इंटरनेट की ज्यादा जरूरत होती है।
कुल मिलाकर BSNL के ये प्रीपेड प्लान्स अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग है तो 147 रुपये का प्लान आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं ज्यादा डेटा और SMS की सर्विस चाहिए तो 247 रुपये या 299 रुपये का प्लान चुन सकते हैं।
IRCTC Thailand Package: 47800 रुपये में 5 दिन का थाईलैंड टूर पैकज!
BSNL का धमाकेदार प्लान! 147 रुपये में पूरा महीना चलेगा मोबाइल, कभी नहीं कटेगा फोन, जितनी मर्जी करें बातें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









