National-Chicken Neck : हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी, बांग्लादेश में भी हैं दो चिकन नेक जिनको दबाने से घुट जाएगा उसका दम – #INA

National-Chicken Neck : हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी, बांग्लादेश में भी हैं दो चिकन नेक जिनको दबाने से घुट जाएगा उसका दम – #INA

Siliguri Corridor : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जो लोग “चिकन नेक कॉरिडोर” को लेकर भारत को अक्सर धमकी देते हैं,उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बांग्लादेश में भी की दो ऐसी संकरी पट्टियां हैं जो “बहुत अधिक असुरक्षित और संवेदनशील” हैं। भारत का चिकन नेक,जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है,जमीन की एक संकरी पट्टी है, जिसकी चौड़ाई लगभग 22-35 किमी है। यह पट्टी पूर्वोत्तर इलाके को शेष भारत से जोड़ती है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि जो लोग अक्सर ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ को लेकर भारत को धमकाते रहते हैं, उन्हें इन तथ्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। बांग्लादेश के पास अपने दो ‘चिकन नेक’ हैं। दोनों ही हमसे कहीं ज़्यादा कमज़ोर हैं। पहला 80 किलोमीटर लंबा उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर है। ये दखिन दिनाजपुर से दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स तक जाता। यहां कोई भी हमाला पूरे रंगपुर डिवीजन को बांग्लादेश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से अलग-थलग कर सकता है।”

उन्होंने दक्षिण त्रिपुरा से बंगाल की खाड़ी तक 28 किलोमीटर लंबे चटगांव कॉरिडोर का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा,”यह कॉरिडोर भारत के चिकन नेक से भी छोटा है, जो बांग्लादेश की आर्थिक राजधानी और राजनीतिक राजधानी के बीच संपर्क का एकमात्र जरिया है।”

उन्होने आगे कहा कि पड़ोसी देश के इनमें से एक “चिकन नेक” में व्यवधान उत्पन्न होने से उसकी आर्थिक और राजनीतिक राजधानियों के बीच संपर्क टूट जाएगा। वहीं, दूसरे में व्यवधान उत्पन्न होने से पूरा रंगपुर संभाग देश के बाकी हिस्सों से अलग हो जाएगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि वे केवल भौगोलिक जानकारी पेश कर रहे हैं जिसे कुछ लोग भारत को धमकी देते समय भूल जाते हैं। भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर की तरह, हमारे पड़ोसी देश में भी दो पतले गलियारे हैं।

टल गया यूरोपीय यूनियन पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला, ट्रंप ने दी इतने दिनों की राहत

चिकन नेक कॉरिडोर क्या है?

सिलीगुड़ी कॉरिडोर पश्चिम बंगाल में जमीन का एक संकरा हिस्सा है जो भारत की मुख्य भूमि को उसके पूर्वोत्तर राज्यों – असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय से जोड़ता है। इस राज्यों को सामूहिक रूप से सेवेन सिस्टर्स (सात बहनें)कहा जाता है। यह गलियारा जो अपने सबसे संकरे बिंदु पर लगभग 22 किलोमीटर चौड़ा है। यह उत्तर में नेपाल और दक्षिण में बांग्लादेश के बीच स्थित है। इसकी भौगोलिक और सामरिक अहमियत के कारण इसे सामरिक और सैन्य हलकों में “चिकन नेक” उपनाम दिया गया है।

Chicken Neck : हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी, बांग्लादेश में भी हैं दो चिकन नेक जिनको दबाने से घुट जाएगा उसका दम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button