National-Corporate Scan : इस साल 1 छोटी गाड़ी और 2 EV लॉन्च करने की योजना – टाटा मोटर्स – #INA

Corporate Scan : कॉरपोरेट स्कैन में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ टाटा मोटर्स का मैनेजमेंट जुड़ा। कंपनी ने कल नई लॉन्च हुई Tata Harrier EV की कीमतों का एलान किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए EV को लेकर क्या है कंपनी है स्ट्रैटेजी साथ ही कमर्शियल सेगमेंट में कैसी है डिमांड की स्थिति इस पर बात करने के लिए आज जुड़े कंपनी के MD शेलैश चंद्रा और ED गिरीश वाघ।
सबसे पहले बता दें कि टाटा हैरियर EV की कीमत 21.49 लाख रुपए से शुरू होती है। टाटा हैरियर EV के 5 वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। टाटा हैरियर EV के टॉप वेरिएंट की कीमत 27.49 लाख रुपए है।
इस साल 1 छोटी गाड़ी और 2 EV लॉन्च करने की योजना
कंपनी के MD शेलैश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में इंडस्ट्री EV सेगमेंट की ग्रोथ 19 फीसदी रही। FY25 में पैसेंजर व्हीकल में 2 फीसदी की ग्रोथ रही। लोग अब EV गाड़ियां पसंद करने लगे हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आगे भी मजबूत ग्रोथ रहेगी। CNG और SUV सेगमेंट में भी बेहतर ग्रोथ रहेगी। छोटी गाड़ियों की डिमांड में थोड़ी कमी आई है। कंपनी की 2 नई छोटी गाड़ियों की अच्छी मांग है। इस साल 1 छोटी गाड़ी और 2 EV लॉन्च करने की योजना है। ऑटो इंडस्ट्री में इस साल अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।
शेलैश चंद्रा ने आगे कहा कि हैरियर EV और सेरा EV में कुछ नए बदलाव लाएंगे। हैरियर EV और सेरा EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। CNG सेगमेंट को भी मजबूत बनाने पर जोर है। मिड टर्म में मार्केट शेयर बढ़ा कर 50 फीसदी करने का लक्ष्य है।
रिलायंस Jio को शुरू करना था सबसे बड़ा जोखिम, यही रिस्क बना आज की सबसे बड़ी उपलब्धि – मुकेश अंबानी
टाटा मोटर्स के ED गिरीश वाघ ने कहा कि टाटा मोटर्स का 2 कंपनियों में डीमर्जर होगा। पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल कारोबार अलग होगा। पिछले 4 साल में कमर्शियल में अच्छा टर्नअराउंड रहा है। कमर्शियल सेगमेंट में आगे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। प्रोडक्ट बिजनेस में अच्छी ग्रोथ रहने की उम्मीद है। ऑटो पार्ट्स और डिजिटल सेगमेंट बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर कमर्शियल सेगमेंट की ग्रोथ फ्लैट रही है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी और तिमाही में डिमांड बेहतर रहने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्टेशन एक्टिविटी बढ़ने से डिमांड में मजबूती आने की संभावना है।
Corporate Scan : इस साल 1 छोटी गाड़ी और 2 EV लॉन्च करने की योजना – टाटा मोटर्स
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









