National-CSIR NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड – #INA

CSIR NET December Admit Card 2025: CSIR NET दिसंबर 2024 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। यह परीक्षा 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें छह विषयों के लिए परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, तारीख, समय और अन्य जरूरी डिटेल्स उपलब्ध होंगे।
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बेहद जरूरी है। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो अभ्यर्थी तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
CSIR NET December Exam 2025 शेड्यूल
इस बार CSIR UGC NET परीक्षा छह विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा तीन दिनों में होगी। 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
सुबह की पाली: 9:00 AM से 12:00 PM
दोपहर की पाली: 3:00 PM से 6:00 PM
किस विषय का कब होगा एग्जाम?
मैथेमेटिक्स साइंस– 28 फरवरी 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान – 28 फरवरी 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
केमिकल साइंस – 28 फरवरी 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
लाइफ साइंस (शिफ्ट 1) – 1 मार्च 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
लाइफ साइंस (शिफ्ट 2) – 1 मार्च 2025 (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)
फिजिकल साइंस – 2 मार्च 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
CSIR NET December Admit Card 2025 कैसे करें डाउनलोड?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-
सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
Dy होमपेज पर “CSIR NET December Admit Card 2025 Download” लिंक पर क्लिक करें।
फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में सेव कर लें।
भविष्य के उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारी
CSIR NET दिसंबर परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स दर्ज होंगे:-
अभ्यर्थी का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
अभ्यर्थी CSIR NET December 2025 परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए csirnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख से लेकर एग्जाम सेंटर तक की सारी जरूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,