National-December 2025 Clash: रणवीर सिंह से लेकर प्रभास तक, दिसंबर में एक ही दिन आमने सामने होंगे ये सुपरस्टार – #INA

December 2025 Clash: इस साल 5 दिसंबर का दिन दर्शकों के लिए फिल्मी त्योहार होने वाला है। थिएटर्स में एक साथ एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस को एक साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की जबरदस्त फिल्मों से एंटरटेन होने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल रणवीर सिंह, प्रभास और शाहिद कपूर की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।
सबसे पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की हालिया अनाउंस हुई फिल्म धुरंधर की। लंबे समय से एक्टर पर्दे से गायब हैं। लेकिन अब ढाई साल बाद वे आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी इस अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा का टीजर हाल में ही रिलीज किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक देखने को मिला है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाहॉल में दस्तक देगी। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल का भी अहम किरदार है।
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का भी दर्शक लंबे समय से वेट कर रहे हैं। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा चुका है। लेकिन अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म को 5 दिसंबर 2025 को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। अब ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ से सीधी टक्कर लेती हुई दिखाई देगी। मारुति के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि ‘द राजा साब’ में ‘धुरंधर’ एक्टर संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी फिल्म में दिखेंगी।
‘देवा’ के बाद से शाहिद कपूर को भी दोबारा बड़े पर्दे से नदारद देखा गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म में जल्द नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के साथ 5 दिसंबर 2025 को ही दस्तक दे सकती है। फिलहाल फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं अब तक नहीं किया गया है और ना ही रिलीज डेट को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी शेयर की गई है।
Kangana Ranaut के जबरा फैन हैं तेज प्रताप यादव, बोले-वो मेरी फेवरिट हैं और मैं उनकी फोटो…
December 2025 Clash: रणवीर सिंह से लेकर प्रभास तक, दिसंबर में एक ही दिन आमने सामने होंगे ये सुपरस्टार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







