National-Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश की चेतावनी – #INA

National-Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश की चेतावनी – #INA

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम को संकेत दिया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (26 जून) शाम या शुक्रवार (27 जून) की सुबह तक दिल्ली पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।

IMD के बुलेटिन में कहा गया है, “अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।”

मानसून राजस्थान में बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर, उत्तर प्रदेश में आगरा, रामपुर और बिजनौर, हरियाणा में करनाल और पंजाब में हलवारा तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने पहले भविष्यवाणी की थी कि 24 जून को मानसून दिल्ली में दस्तक देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर उम्मीद थी कि बुधवार को मानसून पहुंचेगा, लेकिन एक बार फिर IMD का पूर्वानुमान सच नहीं हुआ।

अब IMD ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए कहा है कि गुरुवार को राजधानी में मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD फोरकास्ट में हल्की से मध्यम बारिश, शहर के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

IMD ने एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 24 घंटों में दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।” बुधवार रात दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे। पुष्प विहार और नरेला जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

IMD ने कहा है कि दिल्ली में गुरुवार को मध्यम बारिश की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली में इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। मौसम एजेंसी ने बताया कि बारिश के बाद रात का न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

26 जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, येलो अलर्ट के 29 जून तक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर 55 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस की स्थिति का सामना लोगो को करना पड़ेगा।

IMD के मुताबिक 24 जून को शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, 25 और 26 जून को पूरे दिन भर, सुबह, दोपहर, शाम और रात गरज और बिजली के साथ बारिश के संकेत हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Cloudburst News: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही! 2 लोगों की मौत, कांगड़ा में 20 लोग बाढ़ में बहे, कुल्लू में 3 लोग लापता

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 28 और 29 जून को थंडरस्टॉर्म विथ रेन और रेन और थंडरशावर्स की चेतावनी दी गई है। दिन भर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, बादलों के कारण लोगों को सीधी धूप से राहत जरूर मिली है। लेकिन अधिक ह्यूमिडिटी के चलते उमस बनी हुई है। सुबह-शाम की हवा भले ही थोड़ी ठंडक लिए हो, लेकिन दिन के समय चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश की चेतावनी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button