National-Fact Check: अब बाइक और स्कूटर वालों को भी देना होगा टोल टैक्स? जानिये क्या है सच – #INA

Two-Wheeler Vehicles Toll Tax Fact Check: 15 जुलाई 2025 से बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए एक नया नियम लागू होने जा रहा है? ऐसी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही ये खबरें गलत चल रही है। टू-व्हीलर गाड़ियों को नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स नहीं देना है। देश में टोल टैक्स सिर्फ कार, बस और ट्रक जैसे चारपहिया या उससे बड़े गाड़ियों से वसूला जाता है। इन्हें ही आगे टोल टैक्स देना होगा। दोपहिया वाहनों को कोई भी टोल टैक्स नहीं देना है।
सोशल मीडिया पर चल रही थी ये खबरें
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे चल रही थी कि टू-व्हीलर गाड़ियों के लिए भी फास्टटैग लगाना जरूरी होगा। यह नियम 15 जुलाई से लागू होगा। अब जब भी कोई बाइक या स्कूटर टोल प्लाजा से गुजरेगा, तो फास्टटैग के जरिए अपने आप पैसे कट जाएंगे। इससे टोल वसूली में पारदर्शिता बढ़ेगी, ट्रैफिक कम होगा और सरकार को निगरानी में आसानी होगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
नितिन गडकरी ने कही ये बात
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और दोपहिया वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट मिलती रहेगी। गडकरी ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा बिना तथ्य जाने भ्रम फैलाया जा रहा है, जो जिम्मेदार पत्रकारिता नहीं है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भी साफ कर दिया है कि दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
Fact Check: अब बाइक और स्कूटर वालों को भी देना होगा टोल टैक्स? जानिये क्या है सच
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









