National-Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व में 5.12 अरब डॉलर की कमी – #INA

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 मई को खत्म हुए सप्ताह में 4.89 अरब डॉलर घटकर 685.73 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। इसके एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 16 मई को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स 27.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.65 अरब डॉलर के हो गए। ये विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होते हैं। डॉलर में एक्सप्रेस किए जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व का हाल
16 मई को खत्म सप्ताह में गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) की वैल्यू 5.12 अरब डॉलर घटकर 81.22 अरब डॉलर रह गई। इससे पहले के सप्ताह में गोल्ड रिजर्व में 4.52 अरब डॉलर का तेज उछाल दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.49 अरब डॉलर के रहे।
पाकिस्तान को कर्ज देने का यह नहीं है सही वक्त, भारत ने IMF के सामने जताई थी चिंता
केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 16 मई को खत्म सप्ताह में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के पास रिजर्व भारत की जमा 30 लाख डॉलर घटकर 4.37 अरब डॉलर रही। भारतीय रिजर्व बैंक हर सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार और गोल्ड रिजर्व का डेटा जारी करता है।
Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व में 5.12 अरब डॉलर की कमी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









