National-Heavy Rain Alert: तीन दिनों बाद पूरे देश में छा जाएगा मानसून…इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी की ये चेतावनी – #INA

National-Heavy Rain Alert: तीन दिनों बाद पूरे देश में छा जाएगा मानसून…इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी की ये चेतावनी – #INA

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईएमडी ने जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में पूरे देश में मानसून आ जाएगा। आईएमडी के मुताबिक इस बार मानसून तय समय से करीब एक हफ्ता पहले पहुंच रही है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब उत्तर-पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में बाकी बचे इलाकों तक भी पहुंचने की पूरी संभावना है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल से शुरू होता है और धीरे-धीरे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक पूरे देश में फैलता है। इस बार शुरुआत में दो हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पिछले हफ्ते से इसमें तेजी आई है और अब यह मध्य भारत और उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि बादलों की वजह से तेज धूप से कुछ राहत जरूर है, लेकिन नमी बढ़ने के कारण दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

जून में अब तक कितनी हुई बारिश

जून की शुरुआत में बारिश काफी कम हुई थी, लेकिन अब मानसून के फिर से तेज होने से हालात सुधर गए हैं और पूरे महीने की बारिश अब औसतन 9% अधिक हो गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते और अगले हफ्ते मध्य और उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में अच्छी मदद मिलेगी।

Sitamarhi: बिजली विभाग ने थमाया 22.96 लाख का गलत बिल, जांच हुई तो निकला इतने हजार का बिल

Heavy Rain Alert: तीन दिनों बाद पूरे देश में छा जाएगा मानसून…इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी की ये चेतावनी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button