National-Heavy Rain Alert: दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार! अगले 72 घंटे खतरनाक…IMD ने दी चेतावनी, जानें कब होगी बारिश – #INA

Heavy Rain Alert : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी के कारण राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई हिस्सों में तापमान काफी अधिक दर्ज किया गया, जिसमें इग्नू में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री और आयानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गर्मी के इस तेज असर को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
45 डिग्री पहुंचा तापमान
दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। नमी के कारण गर्मी और भी ज्यादा महसूस हुई और हीट इंडेक्स 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी के कुछ इलाकों में तापमान और भी ज्यादा रहा — जैसे रिज में 44.9 डिग्री, पालम में 44.3 डिग्री, लोधी रोड पर 43.3 डिग्री और नजफगढ़ में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
12 जून के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते के आखिर में तेज गर्मी के बाद आंधी और बारिश हो सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों, खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी की लहर देखने को मिल सकती है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है, जिससे कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में गर्मी का ये तेज़ दौर अगले 4-5 दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि, 12-13 जून के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
जानें दिल्ली में कब आएगा मनसून
इस साल 12 से 18 जून के बीच मानसून के पूरी तरह पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है। आमतौर पर दिल्ली और एनसीआर में मानसून की बारिश 27 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार बारिश कुछ दिन पहले भी शुरू हो सकती है। जब तक मानसून नहीं आता, तब तक लोगों को तेज गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ज्यादा तापमान और उमस मिलकर मौसम को और भी ज्यादा परेशानी भरा बना सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
Heavy Rain Alert: दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार! अगले 72 घंटे खतरनाक…IMD ने दी चेतावनी, जानें कब होगी बारिश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







