National-Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज! बारिश और तूफान से बढ़ेगी मुश्किलें, अलर्ट जारी! – #INA

National-Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज! बारिश और तूफान से बढ़ेगी मुश्किलें, अलर्ट जारी! – #INA

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की मार से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। पिछले कई दिनों से लोग तेज धूप और झुलसा देने वाली लू का सामना कर रहे थे, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं,

वहीं कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हीट वेव का असर अभी भी बना रह सकता है। मौसम के इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बादलों की दस्तक के बीच बारिश का आसार

IMD की मानें तो 14 जून को महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, संभल, इटावा, हाथरस और अलीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी

बारिश की खबर के बीच कुछ जिलों में लू से राहत अभी नहीं मिलने वाली। पश्चिमी यूपी के ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

20 जून के बाद अच्छी बारिश के संकेत

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, दक्षिण भारत में बन रहे मजबूत साइक्लोन सिस्टम के कारण यूपी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अगले 3 से 4 दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 से 25 जून के बीच अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

13 जिलों में बरस चुके बादल

शुक्रवार को यूपी के 13 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बलिया, फर्रुखाबाद, बिजनौर और अमरोहा प्रमुख हैं। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने भी लोगों को तपिश से राहत दी।

आगरा में सबसे ज्यादा पारा चढ़ा

गर्मी का प्रकोप कम होने से पहले शुक्रवार को कई जिलों ने झुलसा दिया। आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। झांसी भी 44.9 डिग्री के साथ गर्मी में पीछे नहीं रहा। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर में भी लू ने लोगों को बेहाल कर दिया।

उत्तर प्रदेश के शहरों में गर्मी और प्रदूषण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.9°C और AQI 123 रहा। आगरा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 45°C और AQI 153 दर्ज हुआ। कानपुर में तापमान 42.7°C और AQI 86 रहा। वाराणसी में पारा 43.4°C तक पहुंचा लेकिन हवा सबसे साफ रही, AQI केवल 46 रहा। मेरठ में तापमान 35.1°C और AQI 102 दर्ज हुआ। कुल मिलाकर, इन शहरों में तपिश और प्रदूषण दोनों से राहत फिलहाल नहीं दिख रही है। अब देखना होगा कि आने वाली बारिश लोगों को कितनी राहत दिला पाती है और लू के कहर पर कितनी लगाम लगती है।

Father’s Day 2025 Wishes: इस फादर्स डे पर पापा को भेजें दिल से लिखे 50 मैसेज, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार भर देंगे!

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज! बारिश और तूफान से बढ़ेगी मुश्किलें, अलर्ट जारी!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button