National-Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में कैसे हुई परेश रावल की रिएंट्री…किसने सुलझाया पूरा विवाद, अब खुला ये राज – #INA

National-Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में कैसे हुई परेश रावल की रिएंट्री…किसने सुलझाया पूरा विवाद, अब खुला ये राज – #INA

‘हेरा फेरी’ सीरीज की तीसरी फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। लंबे इंतजार के बाद ये क्लीयर हो गया है कि अब हेरा फेरी 3 में वही पुरानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की शानदार तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। पिछले महीने परेश रावल ने एक पोस्ट में बताया था कि वह अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं है। ये खबर सुन कर हर कोई हैरान था। अब एक्टर की फिल्म में वापसी से फैंस बेहद खुश हैं।

वहीं परेश रावल के हेरा फेरी 3 में वापसी में कुछ लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म के पोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इस बात का खुलासा किया है।

इन लोगों को कहा शुक्रिया

निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि, साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान की वजह से ये मुमकिन हो पाया। उन्होंने दोनों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने टीम के बीच क्रिएटिव और आपसी मतभेदों को सुलझाने में पर्सनली मदद की। फिरोज ने कहा, “मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान के प्यार, सम्मान और गाइडेंस भरे सहयोग से हेरा फेरी फैमिली एक बार फिर साथ आ गया है। साजिद ने सब कुछ ठीक हो जाए इसके लिए अपना पूरा समय और प्रयास किया।”

एंटरटेनिंग फिल्म होगी ‘हेरा फेरी 3’

इसके साथ ही फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, “अक्षय जी और हमारे बीच 1996 से एक गहरा रिश्ता है। वह हमारे साथ हमेशा सहयोगी, समझदार और दिल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त साजिद के साथ बैठकर हालात को सुधारने में जरा भी देर नहीं की।” फिरोज ने आगे कहा, “यह हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की एक और क्लासिक और एंटरटेनिंग फिल्म होगी।” उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, “पूरा परिवार फिर से एक हो गया है।”

बता दें ‘हेरा फेरी’ की पहली फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसका दूसरा भाग 2006 में आया था। वहीं इसकी तीसरी किस्त की शूटिंग साल 2025 के आखिर में हो सकती है।

Kareena Kapoor Khan: ‘तैमूर और जेह ने खून देखा…’सैफ अली खान पर हमले से अब तक उबर नहीं पाईं है करीना कपूर? किया ये खुलासा

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में कैसे हुई परेश रावल की रिएंट्री…किसने सुलझाया पूरा विवाद, अब खुला ये राज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button