National-हॉकी स्टिक, खून से सनी बेंच और CCTV वीडियो…कोलकाता गैंगरेप केस में SIT के हाथ लगे अहम सबूत – #INA

National-हॉकी स्टिक, खून से सनी बेंच और CCTV वीडियो…कोलकाता गैंगरेप केस में SIT के हाथ लगे अहम सबूत – #INA

Kolkata Law Student Gangrape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में एक 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फर्स्ट ईयर की छात्रा से कथित गैंगरेप के विरोध में एक रैली का नेतृत्व किया। इसके अलावा कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नागरिक संस्था के सदस्यों ने भी शहर और इसके बाहरी इलाकों में इसी तरह की रैलियां निकाली। आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले मंच अभय मंच से जुड़े नागरिक समाज के सदस्यों ने कस्बा पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 जून को दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। गैंगरेप की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपियों के DNA सैंपल, पीड़िता पर हमले के दौरान इस्तेमाल की गई हॉकी स्टिक और घटना के दिन पीड़िता एवं आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों सहित कई अहम सबूतों को इकट्ठा कर लिया है।

पीड़िता ने शिकायत में क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा है कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने उस पर हॉकी स्टिक से हमला किया। फिर उसके घायल होने के बाद भी उसका रेप करता रहा। पीड़िता ने अपने बयान में आगे लिखा, “वह मेरे साथ बलात्कार करता रहा। उसने मुझे हॉकी स्टिक से जान से मारने की भी कोशिश की। मैं बस एक लाश की तरह पड़ी रही।” पीड़िता पर जिस हॉकी स्टिक से हमला किया गया अब SIT ने उसे बरामद कर ली है।

फोरेंसिक टीमों ने गार्ड रूम से बाल और अन्य सबूत भी एकत्र की है। इसे क्राइम सीन माना जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की SIT जांच कर रही है। चार सब-इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी सहित 9 सदस्यों वाली SIT टीम ने आरोपियों के घर का भी दौरा किया है। अधिकारियों ने उनके घर से एक लाल कुर्ता, भूरे रंग का कार्गो ट्राउजर और एक जोड़ी काले शॉर्ट्स जब्त किए हैं। ये आरोपियों ने कथित तौर पर हत्याकांड के दौरान पहने थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “CCTV फुटेज के जरिए कपड़ों के रंग का पता लगाया गया था और अब जो फुटेज एकत्र किए गए हैं। उनसे उनका मिलान किया गया है।” उन्होंने बताया कि अब इन कपड़ों की फोरेंसिक जांच की जाएगी। इससे SIT टीम को उम्मीद है कि और अहम सबूत सामने आएंगे। अधिकारियों ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसमें कथित तौर पर अपराध के वीडियो शूट किए गए हैं।

रिकॉर्डिंग से खुलेंगे कई राज

कपड़ों और घटनास्थल से मिले फोरेंसिक सबूतों के साथ इन रिकॉर्डिंग के अभियोजन पक्ष के मामले का अहम हिस्सा बनने की उम्मीद है। आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने टेलीकॉम से पूरा डिटेल्स मांगा है। पुलिस को गार्ड रूम में तीन बेंच मिलीं, जिन्हें एक साथ धकेलकर रखा गया था। बेंच के एक कोने से खून के धब्बे जैसे सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना के दिन दोपहर से रात के बीच कॉलेज में और कौन-कौन मौजूद था। उन्होंने कॉलेज से 25 छात्रों की लिस्ट मांगी है। इस बीच, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के माता-पिता के गोपनीय बयान दर्ज करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। पीड़िता के एक रिश्तेदार ने कहा कि परिवार फिलहाल जांच की रफ्तार और दिशा से संतुष्ट है।

बीजेपी की टीम कोलकाता रवाना

बलात्कार के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित चार सदस्यीय एक टीम सोमवार सुबह कोलकाता पहुंची। टीम के सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी और सांसद विप्लव कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद देब ने पत्रकारों से कहा, “पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों में एक के बाद एक भयावह घटनाएं हो रही हैं।” उन्होंने कहा, “महिलाएं पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं हैं … यहां तक ​​कि एक कानून की छात्रा भी सुरक्षित नहीं है।”

देब ने आरोप लगाया कि टीम को दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज जाने की अनुमति नहीं मिली। देब ने कहा कि टीम बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक रिपोर्ट पेश करेगी।

‘बंगाल में महिलाएं असुरक्षित’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा, “पश्चिम बंगाल में महिलाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी इस प्रकार का दुष्कर्म हुआ था। अब लॉ कॉलेज में एक और घटना हुई है। मुख्य आरोपी TMC का सदस्य बताया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस प्रकार की बयानबाजी TMC के नेताओं द्वारा की जा रही है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है… हम पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने और वहां के हितधारकों से बात करने की कोशिश करेंगे। हम पुलिस से भी पूछेंगे कि उन्होंने क्या किया है। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमें सभी जगहों पर जाने की अनुमति देंगी।”

हॉकी स्टिक, खून से सनी बेंच और CCTV वीडियो…कोलकाता गैंगरेप केस में SIT के हाथ लगे अहम सबूत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button