National-ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के इस बड़े राज से उठा पर्दा! हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने विग को लेकर कही ये बात – #INA

National-ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के इस बड़े राज से उठा पर्दा! हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने विग को लेकर कही ये बात – #INA

बॉलीवुड की फिल्मों में जितना एक्शन, ड्रामा और रोमांस अहमियत रखता है, उतना ही जरूरी होता है एक्टर्स का लुक। फिल्मों में सेलेब्रिटीज को उनके लुक्स को लेकर भी अक्सर जज किया जाता है। कई बार हो फैंस, अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस का लुक नापसंद कर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल तक करने लगते हैं। चाहे वो सिर के बाल हों या पैरों के नाखून, इंटरनेट यूज़र्स हर चीज़ पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते। वहीं फिल्मों में कई बार तो ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि क्या वाकई नेचुरल है और क्या नहीं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर्स के लुक को लेकर ऐसे राज से पर्दा उठा, जिसे लेकर फैंस हमेशा कुछ न कुछ कहते रहे हैं।

ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा लगाते हैं विग?

लोगों ने अक्सर सवाल किया है कि क्या बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर (2019) में अपने दमदार एंट्री सीन के लिए विग पहना था? क्या कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं? हाल ही में हिंदी रश से बातचीत के दौरान सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने कुछ मशहूर क्लाइंट्स को लेकर फैली विग की अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया। जब उनसे ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के बालों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा, “नहीं, ये सब उनके असली बाल हैं। दोनों के ही बाल नेचुरल हैं, बॉस। मैंने खुद उनके बाल काटे हैं।”

आलिम हकीम ने खोला ये बड़ा राज

आलिम ने समझाया कि कैमरे पर नकली बालों की मूवमेंट और लुक वैसी नहीं होती, जैसी असली बालों की होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे वॉर फिल्म में ऋतिक का हेलिकॉप्टर वाला शॉट – वो सब असली बाल हैं, और बहुत ही बेहतरीन क्वालिटी के हैं।”इतना ही नहीं, बात करते हुए आलिम ने अपने खुद के बालों को छूकर मज़ाक में कहा कि उनके बाल नकली हैं। आलिम हकीम ने बताया, “मैंने भी ये अफवाहें सुनी हैं, लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ऋतिक या कपिल कोई भी हेयर पैच या विग नहीं पहनते। सच कहूं तो मेरे अपने बाल नकली हैं और मैं इस बात को छुपाता नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “अक्सर लोग मुझे मैसेज करके कहते हैं कि किसी एक्टर की विग बहुत अच्छी है। तब मैं उन्हें बताता हूं कि वे गलत सोच रहे हैं।”

इस दमदार फिल्म से वापसी करने जा रहे ऋतिक

बता दें कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अगली फिल्म वॉर 2 की तैयारियों में जुटे हैं। यह एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। वहीं कपिल शर्मा भी इस हफ्ते के अंत में अपने फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीज़न के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस सीजन के पहले मेहमान होंगे सुपरस्टार सलमान खान।

ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के इस बड़े राज से उठा पर्दा! हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने विग को लेकर कही ये बात

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button