National-HUL का शेयर देख सकता है 34% तक तेजी! नुवामा फिदा, चेक करें रेटिंग और टारगेट प्राइस – #INA

HUL Stock Price: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर में आगे 34 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के टारगेट प्राइस से तो यही संकेत मिलता है। ब्रोकरेज ने HUL के शेयर के लिए 3055 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके 25 जून को BSE पर बंद भाव से 34 प्रतिशत ज्यादा है। नुवामा ने शेयर पर ‘बाय’ कॉल को बरकरार रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के लिए रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं।
HUL ने अपनी डायरेक्ट टू कंज्यूमर प्रेजेंस और डिजिटल एडवर्टाइजिंग को बढ़ाया है। डिजिटल एडवर्टाइजिंग पर खर्च, अब कंपनी के कुल खर्च का 40% है। नुवामा का कहना है कि TAM (टोटल एड्रेसेबल मार्केट) का विस्तार करने की रणनीति के तहत HUL ने अपने पेरेंट पोर्टफोलियो से प्रीमियम ग्लोबल प्रोडक्ट लॉन्च किए और इनके जरिए शहरी उपभोक्ताओं को साधा। वहीं 99 रुपये में रिन लिक्विड और 2 रुपये में ब्रू कॉफी सैशे जैसे लो-यूनिट प्राइस (LUP) पैक उतारकर ग्रामीण और प्राइस सेंसिटिव बाजारों में पैठ बढ़ाई।
HUL ने ‘फ्यूचर कोर’ और ‘मार्केट मेकर्स’ की ओर अपने प्रोडक्ट मिक्स में 200-बेसिस पॉइंट्स का सुधार दर्ज किया। ऑपरेशनल मीट्रिक में भी सुधार हुआ है, इक्विटी पर रिटर्न (RoE) बढ़कर 20.5% और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) बढ़कर 28.7% हो गया।
Hindustan Unilever 2 हफ्ते में 4 प्रतिशत लुढ़का
Hindustan Unilever का शेयर 25 जून को BSE पर 0.67 प्रतिशत बढ़त के साथ 2278.05 रुपये पर बंद हुआ। दिन में इसने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी और कीमत 2290.65 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 5.34 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 2 सप्ताह में 4 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में HUL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 3.35 प्रतिशत गिरकर 2,475 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 2,561 करोड़ रुपये था। प्रोडक्ट की बिक्री से रेवेन्यू 15,416 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के रेवेन्यू 15,013 करोड़ रुपये से 2.68 प्रतिशत ज्यादा है।
SEBI ने BSE पर लगाया ₹25 लाख का जुर्माना, आखिर ऐसी क्या हो गई चूक?
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
HUL का शेयर देख सकता है 34% तक तेजी! नुवामा फिदा, चेक करें रेटिंग और टारगेट प्राइस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









