National-IMD Rain Alert: दिल्ली से लेकर यूपी तक…रविवार को इन राज्यों में सुहाना रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत – #INA

Weather Forecast, IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों मे मानसून के पहुंच गया है और उत्तर भारत में अब जल्द ही बारिश का दौर शुरु होने वाला है। देश के कई हिस्सों में इस दिनों मौसम परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में 1 जून से मौसम पलटने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
दिल्ली और एनसीआर के लोगों को 1 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
यूपी और एमपी में तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में कमी आएगी। खासकर पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं रविवार के दिन मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
इन सात राज्यों में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात से इन राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है।लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मणिपुर में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण राजधानी इम्फाल के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। असम के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। गुवाहाटी के बोंडा इलाके में शुक्रवार शाम हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने दी। फिलहला इन राज्यों में रविवार को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Rain Alert: दिल्ली से लेकर यूपी तक…रविवार को इन राज्यों में सुहाना रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









