National-IMD Rain Alert: आज इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट – #INA

National-IMD Rain Alert: आज इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट – #INA

Weather Forecast, IMD Rain Alert: देश में मानसून को दस्तक दिए एक हफ्ते ही बीता है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश ने अभी से तबाही मचानी शुरू कर दी है। भारी बारिश और बाढ़ से पूरा पूर्वोत्तर भारत जूझ रहा है। बीते 24 घंटे में पूर्वोतर भारत के सात राज्यों में 22 लोगों की मौत हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से उठे मौसमी सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं सोमवार को भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई है। IMD ने सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कल देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन हिस्सों में बारिश होगी आइए जानते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं दिल्ली और एनसीआर के लोगों को 2 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

बिहार में अलर्ट

मानसून ने तय समय से पहले ही देश में दस्तक दे दिया है। इसका असर कई राज्यों में दिखने लगा है। इसी बीच, बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, मानसून प्रवेश को लेकर बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी और एमपी में तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में कमी आएगी। खासकर पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं सोमवार के दिन मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, आईएमडी ने कहा था कि 31 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। जिसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है, पूर्वोत्तर के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने और बाढ़ के कारण 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जिससे 78 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पश्चिमी भाग में तीन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ है और आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में  2 जून को बहुत भारी वर्षा जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

IMD Rain Alert: आज इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button