National-IND vs ENG: टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, इंग्लैंड को उसी के घर में दी मात – #INA

IND vs ENG: भारत की यंग ब्रिगेड ने इंग्लैंड की घर में बड़ा कमाल किया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली यंग टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड जबरदस्त पटखनी दी है। भारत ने इंग्लैंड को 100-200 नहीं बल्कि 336 रन के भारी-भरकम अंतर से हरा दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया और यहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया। इस मैदान पर 50 सालों में भारत की यह पहली टेस्ट जीत रही।
विराट ने कही ये बात
भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की और इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। वही टीम इंडिया के इस जीत पर पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी अरना रिएक्शन दिया है। विराट कोहली ने कहा कि, ‘एजबेस्टन में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने बेखौफ क्रिकेट खेला और पूरे मैच में इंग्लैंड को दबाव में रखा। शुभमन गिल ने न सिर्फ बल्ले से, बल्कि फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन खासतौर पर मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की गेंदबाजी काबिल-ए-तारीफ रही। उन्होंने इस पिच पर बेहतरीन लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।’
एजबेस्टन में भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि एजबेस्टन का मैदान भारत के लिए हमेशा मुश्किल रहा है, जहां भारत ने अब तक खेले गए आठ टेस्ट मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं की थी। इनमें से सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रविवार को इंग्लैंड के बारिश की वजह से खेल की शुरुआत करीब एक घंटा 40 मिनट देर से हुई थी। बारिश की वजह से भारत के पास इंग्लैंड को ऑलआउट करने के लिए सिर्फ 80 ओवर बचे थे। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 72 रन से की और उसे जीत के लिए लगभग असंभव 608 रनों की जरूरत थी।
आकाश दीप ने किया कमाल
गेंदबाजी की शुरुआत प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप ने की। इस टेस्ट मैच में आकाश दीप को पिच से हल्की सी मूवमेंट मिलने लगी थी। इसके बाद आकाश दीप को पहले घंटे में सफलता दिलाने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने सिर्फ सातवीं गेंद पर ओली पोप को बोल्ड कर दिया, जिन्होंने गेंद को सीधे अपने स्टंप्स पर खेल दिया। अपने अगले ही ओवर में आकाश दीप ने खतरनाक हैरी ब्रूक को भी पवेलियन भेज दिया।
आकाश दीप ने एजबेस्टन की पिच पर नई गेंद का शानदार इस्तेमाल किया और यह माना जा सकता है कि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाए रखा और होल्डिंग रोल अच्छे से निभाया।
वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी साझेदारी
पहले घंटे के खेल के बाद रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी पर लाया गया और उन्होंने आते ही रफ से गेंद को टर्न कराना शुरू कर दिया, जिससे बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ को परेशानी होने लगी। हेडिंग्ले टेस्ट के मुकाबले इस बार जडेजा ने गेंद की गति थोड़ी धीमी रखी, जिससे उन्हें टर्न मिलने में मदद मिली। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ अहम रन जरूर जोड़े। उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंदों पर चार चौके लगाए, जिनमें एक शानदार पुल शॉट और एक एक्स्ट्रा कवर ड्राइव भी शामिल था। स्टोक्स ने जडेजा के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का फैसला किया। लेकिन लंच से पहले वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें आउट कर दिया, जिससे भारत को एक और बड़ी सफलता मिल गई।
गिल का शानदार बल्लेबाजी
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया खासकर भारत के नए कप्तान शुभमन गिल ने। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से तो इंग्लैंड की पूरी टीम खौफ खाने लगी है। एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मिलाकर गिल ने 400 से ज्यादा रन बना दिए हैं। गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे, जिसमें 30 चौके और तीन छक्के लगाए थे वहीं दूसरी पारी में 161 रन की पारी खेली। अपनी शानदार पारियों के बदौलत गिल कई इतिहास बनाए।
Shubman Gill: शुभमन गिल और ‘होली ग्रेल’, अंग्रेजों के घर में भारतीय कप्तान तोड़ सकते हैं 95 साल पुराना ये रिकॉर्ड
IND vs ENG: टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, इंग्लैंड को उसी के घर में दी मात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









