National-Indian Railways: अब नहीं उठाना पड़ेगा टिफिन का झंझट, ट्रेन में मिलेगा ऑनलाइन बुक किया खाना, जानिए कैसे करें ऑर्डर – #INA

ट्रेन से यात्रा करना भले ही रोमांचक हो, लेकिन खाने की चिंता अक्सर इस सफर का मजा किरकिरा कर देती है। कभी घर का टिफिन लेकर चलना पड़ता है, तो कभी स्टेशन पर भरोसेमंद खाना ढूंढना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब यात्रियों की ये परेशानी खत्म होने वाली है। IRCTC ने एक नई डिजिटल सुविधा E-Pantry Service लॉन्च की है, जो सफर को ज्यादा सुगम और सुविधाजनक बना देगी। इसके तहत यात्री अपने सफर से पहले ही ऑनलाइन खाना बुक कर सकते हैं, और वो खाना यात्रा के दौरान उनकी सीट तक पहुंचा दिया जाएगा।
खास बात ये है कि अब ये सेवा केवल प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित नहीं, बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी उपलब्ध है। यानी अब ट्रेन में स्वादिष्ट और भरोसेमंद खाना पाना होगा एक क्लिक जितना आसान!
क्या है E-Pantry सेवा?
E-Pantry एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां से यात्री अपने सफर से पहले ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ये सुविधा उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता, ओवरचार्जिंग या अनधिकृत वेंडर्स से शिकायत रहती है। अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो पहले केवल प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित था।
कैसे करें बुकिंग?
IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करते समय “E-Pantry Meal Option” को सिलेक्ट करें।
अगर टिकट पहले से बुक है तो “Booked Ticket History” सेक्शन में जाकर भी खाना बुक किया जा सकता है।
बुकिंग कन्फर्म होते ही यात्री को SMS या Email के जरिए Meal Verification Code (MVC) मिलेगा।
जब वेंडर खाना लेकर आपकी सीट पर पहुंचेगा, तब आपको ये MVC कोड दिखाना होगा।
कौन-कौन ले सकता है इस सेवा का लाभ?
कन्फर्म, RAC और आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट रखने वाले यात्री
वही ट्रेनें जहां पैंट्री कार उपलब्ध है
यात्री अपनी पसंद के मुताबिक Standard Meal या Rail Neer ऑर्डर कर सकते हैं
E-Pantry के क्या हैं खास फायदे?
प्री-बुकिंग की सुविधा: अब आप पहले से खाना ऑर्डर कर सकते हैं, वह भी डिजिटल तरीके से।
फिक्स रेट में खाना: कोई ओवरचार्जिंग नहीं, तय दाम पर गुणवत्तापूर्ण भोजन।
कैश की जरूरत नहीं: डिजिटल पेमेंट का विकल्प उपलब्ध है।
लाइसेंस प्राप्त वेंडर से ही खाना: जिससे क्वालिटी की गारंटी मिलती है।
खाने की ट्रैकिंग भी संभव: अगर खाना नहीं पहुंचा तो SMS/Email/WhatsApp पर जानकारी और रिफंड भी मिलेगा।
MVC कोड से वेरिफिकेशन: इससे सुनिश्चित होगा कि खाना सही यात्री तक पहुंचा है।
कहां से हुई शुरुआत?
IRCTC ने इस सेवा की पायलट लॉन्चिंग भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (22503/04) से की है। आने वाले 60 दिनों के अंदर इसे 25 और ट्रेनों (100 रैक) में लागू करने की योजना है। अगर ये प्रयोग सफल रहता है, तो इसे देशभर की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।
अब सफर बनेगा ज्यादा आरामदायक
IRCTC की ये नई पहल यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम है। अब न खाने की चिंता और न ही भारी टिफिन ढोने की परेशानी। बस ट्रेन में सीट बुक कीजिए और साथ ही स्वादिष्ट भोजन भी।
दोस्ती, इंस्टाग्राम चैट और फिर दो बार रेप! रीवा की किशोरी के साथ साजिश की सनसनीखेज वारदात
Indian Railways: अब नहीं उठाना पड़ेगा टिफिन का झंझट, ट्रेन में मिलेगा ऑनलाइन बुक किया खाना, जानिए कैसे करें ऑर्डर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









