National-भारत के बाजार से गायब होने वाले हैं Panasonic के फ्रिज और वॉशिंग मशीन, कंपनी दोनों सेगमेंट से कर रही एग्जिट – #INA

जापान की जानीमानी अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने भारतीय बाजार को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब देश में जल्द ही इसके रेफ्रिजरेटर यानि फ्रिज और वॉशिंग मशीन नहीं दिखेंगे क्योंकि कंपनी भारत में इन दोनों सेगमेंट से बाहर निकल रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी की वैश्विक रणनीति के हिसाब से है। भारत में पैनासोनिक, फ्यूचर रेडी ग्रोथ सेगमेंट्स जैसे होम ऑटोमेशन, हीटिंग वेंटिलेशन एंड कूलिंग (HVAC), B2B सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल्स और एनर्जी सॉल्यूशंस, आदि पर फोकस करने के लिए ऑपरेशंस को रीबिल्ड कर रही है।
आगे कहा कि ग्रोथ स्ट्रैटेजी के एक हिस्से के तौर पर पैनासोनिक अपनी कंज्यूमर बिजनेस कैटेगरी में HVAC- कमर्शियल और रेजिडेंशियल, और टीवी पर फोकस करेगी। वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर कैटेगरीज को बंद कर देगी। हालांकि पैनासोनिक इनवेंट्री लिक्विडेशन में डीलरों को सपोर्ट करेगी और कस्टमर्स को पार्ट्स और वॉरंटी कवरेज सहित फुल सर्विस देती रहेगी।
रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन दोनों ही सेगमेंट में पैनासोनिक घाटे में
भारत में पैनासोनिक के लिए रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन दोनों ही सेगमेंट घाटे का सौदा रहे हैं। कंपनी इनमें अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रही है। जीएफके के आंकड़ों की मानें तो रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन दोनों ही सेगमेंट में पैनासोनिक की बाजार हिस्सेदारी बेहद कम है। वॉशिंग मशीन में इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत और रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में 0.8 प्रतिशत है। पिछले 6 सालों में पैनासोनिक दोनों ही सेगमेंट में बिक्री में घाटा दर्ज कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में पैनासोनिक इंडिया का रेवेन्यू डबल डिजिट की ओवरऑल ग्रोथ के साथ लगभग 11,500 करोड़ रुपये रहा।
सरकार माफ कर सकती है ₹6 लाख करोड़ का स्पेक्ट्रम बकाया; क्या Vodafone Idea, Airtel को भी मिलेगी राहत
मई में CEO ने किया था ऐलान
इस साल मई में, पैनासोनिक ग्रुप के CEO युकी कुसुमी ने कहा था कि ग्रुप ठहराव से मुक्त होने और भविष्य के लिए मजबूत और नए सिरे से ग्रोथ के लिए तैयार होने की दिशा में दुनिया भर में घाटे में चल रहे कारोबारों से बाहर निकलने की योजना बना रहा है। भारत के लिए स्ट्रैटेजी का भी जिक्र किया था।कुसुमी ने कहा था कि पैनासोनिक का पूरा कंज्यूमर बिजनेस पोर्टफोलियो अछूता बना हुआ है। इस पोर्टफोलियो में AC, TV, MWO, किचन अप्लायंसेज, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ल्यूमिक्स कैमरे आदि शामिल हैं।
भारत के बाजार से गायब होने वाले हैं Panasonic के फ्रिज और वॉशिंग मशीन, कंपनी दोनों सेगमेंट से कर रही एग्जिट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








