National-IPL Final: आंखों में आंसू और पत्नी अनुष्का का साथ…जीत के बाद विराट कोहली ने किया ये बड़ा ऐलान – #INA

IPL 2025 Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 18 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। क्रुणाल पंड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार के यादगार स्पैल के दम पर बेंगलुरु ने 190 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।
फाइनल में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।
जीत के बाद इमोश्नल हुए विराट
वहीं इस जीत के बाद विराट कोहली की आंखों में आंसू बहने लगे। आईपीएल में विराट कोहली को पहली बार इतना इमोशनल देखा गया। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का से मुलाकात की और वो उनसे गले मिलकर रोने लगे। जीत के बाद विराट ने कहा कि, “यह जीत जितनी फैंस के लिए है, उतनी ही हमारी टीम के लिए भी। हमें 18 साल हो गए हैं इसका इंतजार करते हुए। मैंने इस टीम के लिए अपना सबकुछ दिया। मैंने अपना सबकुछ लगा दिया। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा। मैं जबतक आईपीएल खेलूंगा, आरसीबी के लिए ही खेलूंगा।”
EeSalaCupNamde RCBvsPBKS viratkholi RCB RCB
THE WAIT IS OVER Virat Jersey no 18 Finally RCB has made it After 18 long years RCB WON WE WON Congratulations RCB Emotions shows the value.. pic.twitter.com/3KoO055igq —
बच्चे की तरह चैन से सोऊंगा…
उन्होंने आगे कहा, “जब आखिरी गेंद डाली गई, मैं खुद को रोक नहीं सका और भावुक हो गया। एबी डिविलियर्स ने इस टीम के लिए जो किया, वो बेमिसाल है। मैच से पहले मैंने उनसे कहा था – ये मैच भी आपका है और मैं चाहता हूं कि आप हमारे साथ इस पल का जश्न मनाएं। जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, इसी टीम के लिए खेलूंगा। आज की रात मैं किसी बच्चे की तरह चैन से सोऊंगा।”
कही ये बड़ी बात
विराट ने आगे कहा कि, “अब मेरे पास इस खेल को खेलने के लिए बहुत ज्यादा साल नहीं बचे हैं। हम सबके पास एक आखिरी तारीख होती है, और उससे पहले मैं अपना हर पल, हर कोशिश झोंक देना चाहता हूं। शुक्र है भगवान का कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया। मेरे बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है। लेकिन यह जीत बैंगलोर के लिए है। यह मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है।”
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के हीरो क्रुणाल पंड्या रहे जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 शिकार किए। यश दयाल, जॉश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
IPL Final: आंखों में आंसू और पत्नी अनुष्का का साथ…जीत के बाद विराट कोहली ने किया ये बड़ा ऐलान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









