National-IPL Playoffs 2025 : जाते-जाते प्लेऑफ का गणित उलझा गई धोनी की टीम, अब इस मैच पर टिकी चारों टीमों की निगाहें – #INA

IPL Playoffs 2025 : महेन्द्र सिंह धोनी की टीम ने आईपीएल 2025 के सीजन से जीत के साथ विदाई ली है। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से मात दी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2025 के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस को 231 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 147 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ के गणित को भी उलझा दिया है। आइए जानते हैं अब प्लेऑफ की पूरा समीकरण।
प्लेऑफ का अब ऐसा है समीकरण
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है, लेकिन क्वालिफायर-1 में कौन सी टीम पहुंचेगी, इसका फैसला अभी कुछ मुकाबलों पर टिका है। 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच इस रेस का अहम पड़ाव है। अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीतती है तो उसके 19 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही 19 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। वहीं, मुंबई इंडियंस पंजाब के खिलाफ कल का मुकाबला जीतती है, तो उसके खाते में 18 अंक होंगे। ऐसे में उसका नेट रन रेट (1.292) गुजरात टाइटंस (0.602) से बेहतर होने की वजह से उसे फायदा मिलेगा।
आखिरी मैच पर टिकी चारों टीमों की निगाहें
लीग स्टेज का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच होना है। अगर लखनऊ यह मुकाबला जीतती है, तो गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ क्वालिफायर-1 में पहुंचेगी। लेकिन यदि आरसीबी विजेता बनती है, तो वही क्वालिफायर-1 खेलेगी। अगर लखनऊ और आरसीबी का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो आरसीबी को एक अंक मिलेगा और वह एलिमिनेटर खेलेगी।
टॉप-2 में पहुंचने की जंग
अब अगर पंजाब और मुंबई का मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाता, तो दोनों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में पंजाब के 18 अंक हो जाएंगे और उसका नेट रन रेट बेहतर होने पर वह क्वालिफायर-1 में पहुंचेगी। मुंबई सिर्फ 17 अंक पर रह जाएगी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। स तरह, क्वालिफायर-1 की तस्वीर पूरी तरह से आगामी दो मुकाबलों पर निर्भर करती है, जहां हर रन और हर ओवर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
आरसीबी के लिए आसान हुई राह
आरसीबी के लिए सबसे आसान समीकरण यह है कि वो म लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत जाए। ऐसे में आरसीबी का टॉप-2 में स्थान पक्का हो जाएगा। अब अगर आरसीबी और पंजाब दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी मैच जीतती हैं तो दोनों के 19-19 अंक होंगे और नेट रन रेट पर दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला होगा। गुजरात की टीम अपना आखिरी मैच हार चुकी है और पंजाब अपना मैच हारती है तो बेंगलुरु के लिए 27 मई को लखनऊ के खिलाफ जीत काफी होगा। इस स्थिति में मुंबई के लिए भी शीर्ष दो का रास्ता खुल जाएगा।
IPL Playoffs 2025 : जाते-जाते प्लेऑफ का गणित उलझा गई धोनी की टीम, अब इस मैच पर टिकी चारों टीमों की निगाहें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









