National-IPO Market : वित्त वर्ष 2024 में रही IPOs की बहार, जानिए आगे कैसा रह सकता है प्राथमिक बाजार – #INA

2024 में करीब 337 बड़े और छोटे IPO लॉन्च हुए हैं। कहीं निवेशकों का मोटा पैसा बना तो कहीं निराशा हाथ लगी। 2025 की बात करें तो अबतक 10 बड़ी कंपनियों ने IPO लॉन्च किए हैं। लेकिन अभी बड़ी पिक्चर बाकी है। क्योंकि इस साल SEBI ने करीब 44 कंपनियों को IPO लॉन्च की मंजूरी दे दी है और 67 कंपनियों को अप्रूवल मिलना बाकी है। आगे IPO का बाजार कैसे रहेगा,आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
वित्त वर्ष 2024 में IPOs की बहार
वित्त वर्ष 2024 में मेनबोर्ड IPOs की संख्या 94 रही वहीं। इनके जरिए 1,80,652 करोड़ रुपए जुटाए गए। इस अवधि में 243 SME IPOs से 9,452 करोड़ रुपए जुटाए गए। इस तरह वित्त वर्ष 2024 में 337 आईपीओ के जरिए 1,90,104 करोड़ रुपए जुटाए गए।
2025 में अब तक 10 बड़े IPO आए
2025 में अबतक 10 बड़े IPO आए हैं। सभी ने कुल 15108 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इनमें से 5 IPO लिस्टिंग प्राइस के नीचे दिख रहे हैं। वहीं,5 IPO लिस्टिंग प्राइस के ऊपर दिख रहे हैं। 2025 की IPO पाइपलाइन पर नजर डालें तो 44 कंपनियों को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी मिली है। ये 44 कंपनियां IPO से करीब 66,095 करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। 67 कंपनियों ने IPO लाने के लिए DRHP फाइल किया है। 67 कंपनियों के IPO का अप्रूवल बाकी है। ये 1.7 लाख करोड़ रुपए जुटाएंगी।एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2025 में IPO से 2 लाख करेड़ रुपए जुटाए जाएंगे।
Nifty लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, पिछले 13 कारोबारी सत्रों में से 12 में लाल निशान में हुई क्लोजिंग
2025 का IPO पाइपलाइन
वित्त वर्ष 2025 में लेंसकार्ट, NSE, रिलायंस जियो, LG, HDB फाइनेंशियल, क्रेडिला फाइनेंशियल, ATHER एनर्जी,ZEPTO, JSW सीमेंट, NSDL औऱ boAt को आईपीओ आने वाले है। लेंसकार्ट की आईपीओ साइज 86,780 करोड़ रुपए, NSE की आईपीओ साइज 47,500 करोड़ रुपए,रिलायंस जियो की आईपीओ साइज 40,000 करोड़ रुपए, LG का आईपीओ साइज 15,000 करोड़ रुपए, HDB फाइनेंशियल का आईपीओ साइज 12,500 करोड़ रुपए। क्रेडिला फाइनेंशियल का आईपीओ साइज 5,000 करोड़ रुपए, ATHER एनर्जी का आईपीओ साइज 4,500 करोड़ रुपए। ZEPTO का आईपीओ साइज 4,500 करोड़ रुपए, JSW सीमेंट का आईपीओ साइज 4,000 करोड़ रुपए, NSDL का आईपीओ साइज 3,000 करोड़ रुपए और boAt का आईपीओ साइज 2,000 करोड़ रुपए है।
IPO Market : वित्त वर्ष 2024 में रही IPOs की बहार, जानिए आगे कैसा रह सकता है प्राथमिक बाजार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,