National-Iran Israel War: 'शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है'; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता – #INA

National-Iran Israel War: 'शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है'; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता – #INA

Israel-Iran War News Updates: अमेरिका की तरफ से ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर भीषण हवाई हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (22 जून) को कहा कि शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है। उन्होंने कहा कि पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है। नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए ट्रंप की प्रशंसा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले पूरे कर लिए हैं। इनमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान ठिकाने शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्रमुख स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफल हमला करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं शक्ति के माध्यम से शांति…। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है। और आज रात डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया।” उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अमेरिका ने वाकई बेजोड़ काम किया है।

UN ने जताई चिंता

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा बल प्रयोग से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने सभी सदस्य देशों से तनाव कम करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बनाए रखने और संघर्ष के बजाय कूटनीति को चुनने का आग्रह किया। वहीं, देश को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और आसान होंगे।”

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले को लेकर ट्रंप ने कहा, “हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट करना और ईरान द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।” उन्होंने आगे कहा, “या तो शांति होगी या फिर ईरान के लिए त्रासदी होगी, जो पिछले आठ दिनों में हमने देखी है उससे कहीं ज्यादा बड़ी। अभी भी कई लक्ष्य बचे हैं। अगर जल्दी शांति नहीं होती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन लक्ष्यों पर हमला करेंगे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया, जैसा कि शायद पहले किसी ने नहीं किया, और हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं।” ट्रंप ने कहा कि मारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें- US Attacks Iran: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की धमाकेदार एंट्री, 3 ईरानी परमाणु ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

बताया जा रहा है कि जब अमेरिका ने अपने B2 बॉम्बर विमान से ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर बमबारी कर रहा था तब वार रूम से ट्रंप सब कुछ देख रहे थे। इस बीच, इजरायली सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इस्फहान तथा पश्चिमी ईरान में ईरान के यूरेनियम प्रतिष्ठान पर और करारे हमले किए है जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार शाम एक तस्वीर जारी किया है। आसमान से ली गई यह तस्वीर इस्फहान यूरेनियम कैंपस की बताई गई है।

Iran Israel War: 'शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है'; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button