National-'इतने मूर्ख हो…', एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह – #INA

National-'इतने मूर्ख हो…', एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह – #INA

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से वो अक्सर चर्चा में भी बने रहते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरांडोस की ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज पर कही गई एक बात की वजह से फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और टीवी क्वीन एकता कपूर के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। अब ये मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा, भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत शायद कुछ ज्यादा लोकप्रिय और आम पसंद वाले कंटेंट से होनी चाहिए थी, न कि ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरिएस सीरीज से, उन्होंने माना कि सेक्रेड गेम्स शानदार थी, लेकिन शायद शुरुआत के लिए बहुत जटिल थी।

फिल्ममेकर ने क्या कहा

इस पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने तंज कसा कि “अगर ऐसा था, तो नेटफ्लिक्स को सीधे “सास-बहू” जैसे टीवी शो बनाने चाहिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग अक्सर अच्छी कहानी की गहराई को नहीं समझते। कश्यप का मानना है कि सेक्रेड गेम्स जैसे शो भारतीय दर्शकों के लिए अलग लेकिन जरूरी प्रयोग थे।”

एकता ने क्या कहा

वहीं अनुराग कश्यप के “सास-बहू” शो वाले बयान से टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर नाराज हो गईं। एकता कपूर ने इस तरह के सीरियल्स को लेकर कश्यप के तंज पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एकता कपूर ने अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “तुम बहुत मूर्ख हो…ऐसा कहकर शायद तुम खुद को ज्यादा समझदार साबित करना चाहते हो, लेकिन डार्लिंग, ऐसा नहीं है! थोड़ा शालीन और आत्म-जागरूक होना सीखो।” वह कश्यप के तंज भरे लहजे से साफ तौर पर नाराज दिखीं। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने कही पर भी अनुराग कश्यप का नाम नहीं लिया।

एकता ने शिकागो रिसर्च का क्रिया जिक्र

एकता कपूर ने आगे कहा, “हमें ऐसे रवैये से बचना चाहिए जिसमें लोग सोचते हैं कि ‘अगर तुम हमारे जैसे नहीं हो, तो हमारे साथ नहीं बैठ सकते।’ ये सोच लोकतंत्र और समानता के खिलाफ है।” एकता ने कहा कि भारत में सास-बहू शो ने समाज पर गहरा असर डाला है। उन्होंने शिकागो में हुई एक रिसर्च का जिक्र किया, जिसमें पाया गया कि इन सीरियल ने देश की महिलाओं को बोलने और अपने विचार रखने की हिम्मत दी है।

एकता के हिट टीवी शो

एकता कपूर को टीवी पर सुपरहिट सास-बहू शो बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘पवित्र रिश्ता’, और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। वहीं दूसरी ओर, अनुराग कश्यप को गंभीर और रियल कहानियों के लिए जाना जाता है। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ शामिल हैं।

Housefull 5 Collection Day 3: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ ने मचाया धमाल, पहले ही वीकेंड में टूटे कई रिकॉर्ड

'इतने मूर्ख हो…', एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button