National-Jaffar Express Derail: पाकिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं – #INA

National-Jaffar Express Derail: पाकिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं – #INA

पाकिस्तान में जैकोबाबाद के पास ट्रैक पर विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। जैकोबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे ट्रैक के पास एक विस्फोट हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। विस्फोट के बाद, पुलिस की एक बड़ी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी फिलहाल विस्फोट की जांच कर रहे हैं।

Samaa Tv के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन के पटरी से उतरने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के कारण और प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें यात्री अपने सामान के साथ उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस साल मार्च में इसी ट्रेन- जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने क्वेटा के दक्षिण में एक पहाड़ी इलाके के पास से हाईजैक कर लिया था। सैकड़ों यात्रियों को बंधक बना लिया गया था और पाकिस्तान के दो दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को BLA के लड़ाकों ने मार डाला था।

विस्फोट के बाद, इस रूट पर ट्रेन की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अभी तक किसी भी आंतकी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

हाल के महीनों में यह दूसरी बार है, जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मार्च में बलूचिस्तान के बोलन क्षेत्र में क्वेटा से पेशावर जाते समय इस पर हमला हुआ था।

Pakistan Train Hijack: जाफर एक्सप्रेस के 214 बंधकों को उतारा मौत के घाट, बलूच विद्रोहियों का बड़ा दावा

Jaffar Express Derail: पाकिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button