National-Jio Platforms Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 26% बढ़ा मुनाफा, 203.3 रुपये रहा ARPU – #INA

Jio Platforms Q3 Results: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आज 16 जनवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 6,861 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,447 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म का रेवेन्यू 19.4 फीसदी बढ़कर 33,074 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 27,697 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही में EBITDA 18.8 फीसदी बढ़कर 16,585 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 13,955 करोड़ रुपये था। टैरिफ बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स की वजह से जियो का ARPU 195.1 रुपये से बढ़कर 203.3 रुपये हो गया। जियो ने कहा कि टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अभी दिखना बाकी है।

दिसंबर 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48.21 करोड़ थी, जो पिछले साल की तुलना में 2.4 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कुल सब्सक्राइबर्स में वृद्धि 33 लाख थी, जिसमें मोबिलिटी ग्राहक वृद्धि में उछाल शामिल है।

जियो ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही घरेलू कनेक्शन के लिए रिकॉर्ड तिमाही रही, जिसमें ~20 लाख नए कनेक्शन जुड़े। जियोएयरफाइबर ~45 लाख के सब्सक्राइबर बेस के साथ ग्लोबल लीडरशिप की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जियो ने एक बयान में कहा, “जियो 17 करोड़ सब्सक्राइबर बेस के साथ दुनिया का लीडिंग स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर (चीन के बाहर) है। True5G जियो के वायरलेस ट्रैफ़िक का 40% हिस्सा है।” जियो ने प्रति व्यक्ति 32.3 जीबी प्रति माह डेटा खपत और 22.2 फीसदी की कुल डेटा ट्रैफ़िक ग्रोथ के साथ उद्योग में लीडिंग कस्टमर इंगेजमेंट की सूचना दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के CMD मुकेश अंबानी ने कहा, “डिजिटल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ का कारण लगातार ग्राहक जुड़ना और कस्टमर इंगेजमेंट मेट्रिक्स में लगातार सुधार है। इसे फेवरेबल सब्सक्राइबर मिक्स से भी समर्थन मिला, जिसमें 5जी नेटवर्क पर अपग्रेड करने वाले यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई।” उन्होंने कहा, “होम ब्रॉडबैंड सर्विसेज की जियो की आकर्षक पेशकश ने भी तेजी से अपनी पकड़ बनाई और बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति बनाए रखी।”

Jio Platforms Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 26% बढ़ा मुनाफा, 203.3 रुपये रहा ARPU


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News