National-Kajol: 'मुझे उनके इस बिहेवियर…', माता-पिता के अलग होने पर कैसा था काजोल का रिएक्शन? – #INA

National-Kajol: 'मुझे उनके इस बिहेवियर…', माता-पिता के अलग होने पर कैसा था काजोल का रिएक्शन? – #INA

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल इस समय अपनी हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं एक्ट्रेस अभी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है। हाल ही में काजोल एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता के अलग होने पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे एक दूसरे से अलग रहने के बाद उनके माता-पिता ने स्थिती को मैच्योरिटी के साथ संभाला।

नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा, “मुझे उस समय के हालात के बारे में समझ में आया था। मैंने तब सवाल जरूर उठाए थे, लेकिन मैं स्थिति को समझ भी गई थी। आज जब मैं एक एडल्ट हूं, तो महसूस करती हूं कि मेरे माता-पिता का वह फैसला लेना कितनी हिम्मत की बात थी।”

काजोल ने क्या कहा

काजोल ने कहा, “मुझे उनके इस बिहेवियर की तारीफ करनी ही होगी।” एक्ट्रेस ने याद किया किस तरह से जब उनके माता-पिता एक कपल के तौर पर अलग हो गए थे, लेकिन बच्चों की परवरिश में हमेशा एकजुट रहे। उन्होंने बताया, “मेरे माता-पिता इस बात को लेकर बिल्कुल साफ थे कि चाहे वे साथ हों या नहीं, हमारे लिए हमेशा एकजुट रहेंगे। हमारे लिए जो भी फैसले होंगे, वे दोनों मिलकर लेंगे। हम कभी उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। वे ऐसे एडल्ट थे जिन्होंने मैच्योरिटी से काम लिया और हमेशा हमारे भले के लिए सोचा।”

इन फिल्मों में नजर आएंगी काजोल

काजोल अभी अपनी फिल्म मां को लेकर काफी बिजी है। वहीं इसके बाद उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महारानी – क्वीन ऑफ क्वींस’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति कर रहे हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, प्रभु देवा, जीशू सेनगुप्ता, आदित्य सील और प्रमोद पाठक जैसे कलाकार भी होंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की अगली फिल्म ‘सरजमीन’ में इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी। साथ ही, उनकी फेमस वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसमें वह फिर से कोर्टरूम ड्रामा में वापसी करेंगी।

फेक पीआर और कलाकार… ‘सरदार जी 3’ विवाद के बीच गुरु रंधावा ने दिलजीत पर कह दी ये बड़ी बात

Kajol: 'मुझे उनके इस बिहेवियर…', माता-पिता के अलग होने पर कैसा था काजोल का रिएक्शन?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button