National-Kalpataru IPO Listing: ₹414 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने किया निराश, ऐसी है कारोबारी सेहत – #INA

Kalpataru IPO Listing: कल्पतरू ग्रुप की कंपनी कल्पतरू के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ की बात करें तो इसे मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन एंप्लॉयीज का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹414 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹414.10 और NSE पर ₹414.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹432.00 (Kalpataru Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 4.35% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹38 के डिस्काउंट पर मिला है।
Kalpataru IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
कल्पतरू का ₹1,590.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.12 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.40 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.43 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 0.76 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 3,84,05,797 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1,192.50 करोड़ कर्ज चुकाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Kalpataru के बारे में
वर्ष 1988 में बनी कल्पतरू लिमिटेड मुंबई की एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है। यह कल्पतरू ग्रुप का हिस्सा है। यह कंपनी मुंबई, ठाणे, पनवेल, पुणे, हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु और जोधपुर जैसे शहरों में रेजिडेंशियल और कॉमर्शिय प्रॉपर्टीज, रेटिल स्पेसेज और इंटीग्रेटेड टाउनशिप डेवलप करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹125.36 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर ₹229.43 करोड़ पर पहुंच गया। अगले वित्त वर्ष 2024 में घाटा थोड़ा कम हुआ और इसे ₹116.51 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव रहा। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹1,248.55 करोड़, वित्त वर्ष 2023 में ₹3,716.61 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹2,029.94 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे ₹5.51 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,699.49 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ था।
Ellenbarrie IPO Listing: ₹400 का शेयर ₹492 पर लिस्ट, मुनाफा निकालने से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स
Globe Civil Projects IPO Listing: ₹71 के शेयरों का 28% प्रीमियम पर सफर शुरू, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Kalpataru IPO Listing: ₹414 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने किया निराश, ऐसी है कारोबारी सेहत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









