National-Laxman Singh: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद एक्शन – #INA

National-Laxman Singh: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद एक्शन – #INA

Laxman Singh Expelled From Congress: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद लक्ष्मण सिंह पर यह कार्रवाई हुई है। कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसके बाद कुछ दिन पहले ही अनुशासन समिति ने इस कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर विवादित बयान दिया था।

पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।”

लक्ष्मण सिंह ने हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। कुछ सप्ताह पहले ही सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ‘नासमझ’ करार दिया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता ने रॉबर्ट वाड्रा की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की थी। वॉड्रा ने कहा था कि आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है कि भारत में ‘मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।’ इस पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि व्यवसायी का बयान “देश की सुरक्षा के लिए खतरा है”। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों के साथ “मिलीभगत” कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं- 2015 Hotel Fire Case: मुंबई होटल आगजनी मामले में 9 साल बाद मिला इंसाफ, परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

उन्होंने कहा था, “रॉबर्ट वाड्रा का यह बयान कि आतंकवादियों ने इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने मुसलमानों को सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी, न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भ्रमित न हो। कांग्रेस को बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए, अन्यथा जनता चुनावों में इसका जवाब देगी।”

Laxman Singh: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद एक्शन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button