National-Maa and Kannappa Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'कन्नप्पा' और 'मां' के बीच जोरदार टक्कर! जानें किसने किया कितने का कलेक्शन – #INA

National-Maa and Kannappa Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'कन्नप्पा' और 'मां' के बीच जोरदार टक्कर! जानें किसने किया कितने का कलेक्शन – #INA

Maa and Kannappa Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की नई माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं काजोल की फिल्म के साथ साउथ इंडस्ट्री की मेगा बजट फिल्म ‘कन्नप्पा’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों फिल्म के वीकेंड का कलेक्शन भी सामने आ गया है। रिपोट्स के मुताबिक काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अब तक ने करीब 17.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर विष्णु मांचू स्टारर ‘कन्नप्पा’ ने अब तक कुल 23.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

‘मां’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,’मां’ ने भारत में अब तक करीब 17.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 6 करोड़ रुपए और तीसरे दिन अब तक 6.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इस तरह तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 17.36 करोड़ रुपए हो गई है। ये फिल्म की थिएटर में अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। हिंदी भाषा में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 31% रही, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली है।

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं विष्णु मांचू की बहुचर्चित फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे कई सितारों ने कैमियो किया है। रिपोट के मुताबिक, ‘कन्नप्पा’ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 23.75 कलेक्शन कर लिया है। कन्नप्पा ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 7.15 करोड़ रुपाए और फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को दमदार ओपनिंग के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रहा है। फिलहाल कमाई के मामले में काजोल की ‘मां’ अभी भी पीछे चल रही है।

क्या है ‘मां’ फिल्मों की कहानी

विशाल फुरिया के डायरेक्ट में बनी पौराणिक हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘मां’ की कहानी चंद्रपुर नाम की जगह से शुरू होती है, जहां एक मां अपनी बेटी की बलि देती है। इसके बाद कहानी अंबिका (काजोल) और उनके पति शुवांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) पर आती है, जो अपनी बेटी को बलि से बचाने के लिए चंद्रपुर से दूर रहते हैं। लेकिन शुवांकर की मौत के बाद अंबिका अपनी बेटी श्वेता के साथ वापस चंद्रपुर जाती है। वहां वे एक पुराने महल में अजीब और डरावनी घटनाओं का सामना करते हैं।

किस पर बेस्ड है फिल्म ‘कन्नप्पा’

फिल्म में मोहनलाल, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, अर्पित रांका, शिव बालाजी और राहुल माधव जैसे कई जाने-माने कलाकार है। यह फिल्म भगवान शिव के एक महान भक्त कन्नप्पा की कहानी पर आधारित है। ‘कन्नप्पा’ को मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी विष्णु मंचू ने लिखी है और इसे मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

Hera Pheri 3 में ‘बाबू भैया’ की होगी री-एंट्री? परेश रावल ने खुद बताई ये बात

Maa and Kannappa Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'कन्नप्पा' और 'मां' के बीच जोरदार टक्कर! जानें किसने किया कितने का कलेक्शन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button