National-'वह आदमी जिसका दिमाग खराब हो गया है…', एलॉन मस्क पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा; बात करने के मूड में नहीं – #INA

National-'वह आदमी जिसका दिमाग खराब हो गया है…', एलॉन मस्क पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा; बात करने के मूड में नहीं – #INA

टेस्ला सीईओ एलॉन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सुलह होने और सब कुछ फिर से सामान्य होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रंप, मस्क के साथ बात करने के मूड में नहीं हैं। एक दिन पहले ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर उनके और मस्क के रिश्ते में आई खटास पर पहली बार बात की थी। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बोल दिया है कि मस्क का दिमाग खराब हो गया है।

मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ट्रंप, मस्क के साथ फोन पर बात कर सकते हैं। एक कॉल शेड्यूल की गई है। ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उसके एक रिपोर्टर ने ट्रंप से इन मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में पूछा तो ट्रंप ने कहा, “आपका मतलब उस आदमी से है जिसका दिमाग खराब हो गया है?” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अभी मस्क से बात करने की खास इच्छा नहीं रखते हैं। उनका तो यह भी कहना है कि मस्क उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन वह मस्क से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

AFP के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा है कि ट्रंप की मस्क से बात करने की कोई योजना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्व सलाहकार एलॉन मस्क के बीच की अनबन अब जगजाहिर हो गई है। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी एक-दूसरे के प्रति अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि ट्रंप के पुरजोर समर्थक रहे मस्क ने ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल पर निशाना साधते हुए इसे घिनौना और शर्मनाक बताया है। मस्क का मानना है कि इस बिल से अमेरिकी सरकार के घाटे में बढ़ोतरी होगी। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस बिल का सपोर्ट करने वाले सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इसके लिए वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं, इस बिल को ट्रंप ने ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ नाम दिया है।

‘मैं एलॉन से बेहद निराश’

इसके बाद ट्रंप ने भी गुरुवार को पब्लिकली कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि मस्क के साथ उनके अच्छे रिश्ते आगे कायम रह सकेंगे या नहीं। वह मस्क के सार्वजनिक विरोध से निराश हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल पर मस्क के हमले, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कंज्यूमर टैक्स क्रेडिट्स को हटाए जाने के प्रस्ताव से प्रेरित थे। ट्रंप के मुताबिक, “मैं एलॉन से बेहद निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। वह बिल के आंतरिक कामकाज को यहां बैठे किसी भी व्यक्ति की तुलना में बेहतर जानते थे। उन्हें इससे कोई समस्या नहीं थी। अचानक उन्हें समस्या हो गई और यह तब हुई, जब उन्हें पता चला कि हम ईवी मैनडेट में कटौती करने जा रहे हैं।”

ट्रंप के इस बयान के थोड़ी ही देर बाद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात झूठी है कि मस्क को बिल की डिटेल्स पता थीं। उन्होंने लिखा, ‘झूठ, यह बिल मुझे एक बार भी कभी नहीं दिखाया गया और रात में इतनी तेजी से पारित किया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे नहीं पढ़ सकता था!’

‘मैंने उन्हें जाने के लिए कहा: ट्रंप’

इसके बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कुछ पोस्ट डालीं। उन्होंने लिखा, ‘…मैंने उन्हें (एलॉन) जाने के लिए कहा, मैंने उनका EV मैनडेट वापस ले लिया, जिसके चलते सभी को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो और कोई नहीं करना चाहता था। वह महीनों से जानते था कि मैं ऐसा करने जा रहा हूं! और फिर वह पागल हो गए!…हमारे बजट में, अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका एलॉन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करना है। मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया!’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘मुझे एलॉन के मेरे खिलाफ जाने से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उसे महीनों पहले ऐसा कर लेना चाहिए था। टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल कांग्रेस के सामने पेश किए गए सबसे महान बिल्स से एक है। यह खर्चों में रिकॉर्ड कटौती है, 1.6 ट्रिलियन डॉलर, और अब तक की सबसे बड़ी टैक्स कटौती है। अगर यह बिल पारित नहीं होता है, तो टैक्स 68% बढ़ेगा, और इससे भी बदतर स्थिति होगी। मैंने यह गड़बड़ी नहीं की है, मैं बस इसे ठीक करने के लिए यहां हूं। यह हमारे देश को महानता के मार्ग पर ले जाता है।’

मस्क ने फोड़ा नाबालिगों की वेश्यावृत्ति वाला ‘एपस्टीन’ बम

एलॉन मस्क ने भी हार नहीं मानी और उनकी ओर से भी एक्स पर ट्रंप के खिलाफ पोस्ट आती रहीं। एक पोस्ट के तहत मस्क ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन फाइल्स में शामिल है और फाइल्स को सार्वजनिक नहीं करने के पीछे यही मुख्य वजह है। जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक बड़ा फाइनेंसर था। अपनी अकूत सपंत्ति की बदौलत उसने दुनिया की बड़ी हस्तियों के साथ नजदीकी संबंध बनाए। वह बड़ी-बड़ी पार्टियां करता था, जिसमें बड़ी संख्या में खूबसूरत महिलाएं शामिल होती थी। उसकी दुनिया तब उजड़नी शुरू हो गई जब उस पर नाबालिगों से वेश्यावृति कराने के आरोप में मुकदमा चला। कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद उसे यौन अपराधों का दोषी पाया।

10 साल तक जेल में बिताने के बाद 2019 में उसने जेल में ही आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक समय ट्रंप और एपस्टीन के बीच करीबी रिश्ते थे। ऐसे में मस्क का फोड़ा गया बम इन रिपोर्ट्स को हवा दे रहा है। मस्क ने यह भी कहा है कि ट्रंप के टैरिफ 2025 की दूसरी छमाही में अमेरिका में मंदी की वजह बनेंगे। इतना ही नहीं मस्क ने एक पोल भी शुरू किया है, जिसमें उन्होंने राय मांगी कि क्या अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने का वक्त आ गया है।

'वह आदमी जिसका दिमाग खराब हो गया है…', एलॉन मस्क पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा; बात करने के मूड में नहीं

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button