National-Mayday, Mayday… इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में कम था फ्यूल – #INA

IndiGo flight : अहमदाबाद प्लेन हादसे के करीब एक हफ्ते बाद एक और फ्लाइट के पायलट ने Mayday कॉल किया था। इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। बता दें कि गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 को गुरुवार को उस समय बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा जब पायलट ने ‘fuel Mayday’ यानी फ्यूल की कमी को लेकर एक इमरजेंसी कॉल जारी की। ये जानकारी अब सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक के कारण विमान को समय पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके चलते फ्लाइट ने चेन्नई के आसमान में कई चक्कर लगाए। जिससे ईंधन की कमी हो गई।
गुरुवार की है घटना
बता दें कि इंडिगो फ्लाइट 6E-6764 (A321) ने शाम 4:40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी थी और करीब 7:45 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही विमान का लैंडिंग गियर रनवे से छुआ, पायलट ने ‘गो अराउंड’ यानी ‘बाल्क्ड लैंडिंग’ का फैसला किया और विमान को दोबारा ऊपर ले गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब फ्लाइट बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग 35 मील दूर थी, तो पायलट ने “मेडे” कॉल दी, जिसमें उन्होंने ईंधन की गंभीर कमी की जानकारी दी।
एक यात्री ने बताया, “अचानक विमान ने तेजी से ऊपर चढ़ना शुरू किया, जिससे कई यात्री डर गए और कुछ लोग सीट छोड़कर खड़े हो गए।” एयरपोर्ट और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से जुड़े कई सूत्रों ने TOI को बताया कि पायलट ने चेन्नई में दोबारा लैंडिंग की कोशिश नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने फ्लाइट को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया, जहां सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।
Mayday कॉल मिलते ही ATC अलर्ट
केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के सूत्रों ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट में संकट की सूचना मिली, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया। इसके बाद चिकित्सा और अग्निशमन टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। विमान ने रात 8:20 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि इंडिगो ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पायलटों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है। फ्लाइट में ईंधन की गंभीर कमी थी, लेकिन समय पर कदम उठाए जाने से बेंगलुरु में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग संभव हो सकी।
अहमदाबाद प्लेन हादसे के पहले भी मिली थी Mayday कॉल
12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर खुलासा हुआ था कि पायलट्स ने Mayday कॉल दिया था। DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को Mayday कॉल दिया था, इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी, लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला था। विमान पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज भी सामने आया था। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’
Mayday, Mayday… इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में कम था फ्यूल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








