National-MI vs PBKS Highlights: पंजाब की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, मुंबई को मिली करारी शिकस्त – #INA

National-MI vs PBKS Highlights: पंजाब की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, मुंबई को मिली करारी शिकस्त – #INA

MI vs PBKS Highlights: IPL 2025 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जो उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ। पहले बैटिंग करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बना पाई। मुंबई ने पंजाब को 185 रन का टारगेट दिया।

पंजाब ने प्रियांश आर्या 62 रन और जोश इंग्लिस 73 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में ही आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

कैसी थी पंजाब की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही। ओपनर्स रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने तेजी से रन बनाए। 4 ओवर में स्कोर बढ़कर 32 रन हो गया। लेकिन छठे ओवर में रिकेल्टन 27 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद स्कोर 52 रन पर 1 विकेट रहा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन 10वें ओवर में रोहित 24 रन पर आउट हुए। अगली ही ओवर में तिलक वर्मा भी सिर्फ 1 रन बनाकर लौट गए।

सूर्यकुमार ने लगाई फिफ्टी

12 ओवर के बाद मुंबई ने 100 रन पूरे किए। वहीं 13वें ओवर में विल जैक्स 17 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर तक मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 131 रन था। हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 17वें ओवर में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवर तक टीम ने 158 रन बना लिए थे। 19वें ओवर में नमन धीर ने दो छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन आए। इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

आखिरी ओवर में गिरे 2 विकेट

आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने पहले नमन धीर (20 रन) और फिर आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (57 रन) को आउट कर दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए और पंजाब को 185 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप, जानसन और विजयकुमार विशाक ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हरप्रीत बरार को 1 विकेट मिला।

कैसी थी पंजाब की शुरुआत

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले ओवर में ही 10 रन जोड़े। हालांकि 5वें ओवर में बुमराह ने प्रभसिमरन (13 रन) को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने शानदार साझेदारी की। पावरप्ले खत्म होने तक पंजाब ने 47 रन बना लिए थे। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और दबाव में नहीं आए।

इंग्लिस-प्रियांश की तूफानी फिफ्टी

12वें ओवर में दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से फिफ्टी जड़ी, वहीं प्रियांश ने भी छक्का लगाकर फिफ्टी पूरा किया। 14वें ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 143 रन पर 1 विकेट था, लेकिन 15वें ओवर में प्रियांश 62 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और इंग्लिस ने पारी को संभाला।

श्रेयस अय्यर ने छक्का मारकर दिलाई जीत

16 ओवर के बाद सिर्फ 27 रन चाहिए थे। 18वें ओवर मे पंजाब को तीसरा झटका लगा है। जोश इंग्लिस 42 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को 12 गेंदों में 5 रन की जरूरत थी और श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद थे। श्रेयस अय्यर ने ट्रेट बोल्ट की गेंद पर छ्कका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पंजाब की टीम 18.3 ओवर में आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया।

MI vs PBKS Highlights: पंजाब की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, मुंबई को मिली करारी शिकस्त

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button