National-उत्तराखंड के बलिगढ़ में बादल फटा, होटल साइट पर मौजूद 8-9 मजदूर लापता; बचाव अभियान जारी – #INA

National-उत्तराखंड के बलिगढ़ में बादल फटा, होटल साइट पर मौजूद 8-9 मजदूर लापता; बचाव अभियान जारी – #INA

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बलिगढ़ में बादल फटने की खबर आई है। इससे एक निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान हुआ है। 8-9 मजदूर लापता हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य का कहना है कि जिले की बड़कोट-यमुनोत्री रोड पर बलिगढ़ में बादल फटने की घटना हुई। निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है और साइट पर रह रहे 8-9 मजदूर लापता हैं।

उन्होंने बताया है कि पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और तलाशी अभियान जारी है। यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है। बादल फटने की इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में तबाही को साफ देखा जा सकता है।

आंखों में मिर्ची पाउडर डाली फिर गर्दन पर पैर रख ले ली जान, महिला ने प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या

पिछले महीने यानि मई में बादल फटने की एक ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जगातखाना क्षेत्र में हुई थी। तेज बारिश के चलते नाले में अचानक बाढ़ आ गई और करीब 15 गाड़ियां बहकर सतलुज नदी में समा गईं।

उत्तराखंड के बलिगढ़ में बादल फटा, होटल साइट पर मौजूद 8-9 मजदूर लापता; बचाव अभियान जारी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button