National-Monsoon Tips: बारिश के साथ ही पेट से जुड़ी इन बीमारियों का बढ़ने लगता है टेंशन, डाइट में शामिल करें ये चीजें और रहें हेल्दी – #INA

National-Monsoon Tips: बारिश के साथ ही पेट से जुड़ी इन बीमारियों का बढ़ने लगता है टेंशन, डाइट में शामिल करें ये चीजें और रहें हेल्दी – #INA

Monsoon: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है वहीं कुछ हिस्सों कुछ दिनों में मानसून आ जाएगा। बारिश का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है लेकिन ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है और जगह-जगह पानी भरने से मच्छरों व बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इस मौसम में साफ पानी मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे गंदा पानी पीने की संभावना बढ़ जाती है। इससे पानी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसका असर सीधे हमारे पेट पर पड़ता है और डायरिया या हैजा जैसी बीमारियों का खतरा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि पीने के पानी की साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए ताकि बीमारियों से बचा जा सके। चलिए जानते हैं इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साफ पानी पिएं

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पीना बहुत जरूरी है, क्योंकि गंदा पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। गंदा पानी पिने से डायरिया और हैजा जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा फिल्टर या फिर उबला हुआ पानी ही पिएं। पानी शरीर की गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

फलों और सब्जियों

बारिश के मौसम में फलों और सब्जियों की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। खाना बनाने या खाने से पहले इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, जिससे इसमें मौजूद बैक्टिरियां हट जाएं। कटे हुए फल या सब्जियां ज्यादा देर तक खुले में छोड़ने से उन पर मक्खियां बैठ कर खाने का संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में सही तरीके से रखना चाहिए, ताकि कीड़े और बैक्टीरिया न पनपें।

बाहर का खानें से बचें

मानसून में बाहर का तला-भुना या प्रोसेस्ड खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सड़क किनारे मिलने वाले खाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। इसको खाने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है। बारिश के मौसम में ताजे और घर पर बने खाने को ही प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि सेहत बनी रहे और संक्रमण से बचाव हो सके।

इम मौसम क्या खाएं

मानसून में समय अगर खाना बच गया है या ठंडा हो गया है, तो उसे दोबारा गर्म करके ही खाएं। खाने को फ्रिज से जब भी बाहर रखें, तो उसे ढककर रखें ताकि उस पर धूल-मिट्टी या कीटाणु न लगें। इस मौसम में मौसमी फल और सब्जिया को खाना चाहिए। इसके साथ ही अपने डाइट में साबुत अनाज, दालें, मेवे (जैसे बादाम और अखरोट) और बीज (जैसे कद्दू के बीज) को भी शामिल कर सकते हैं।

हाथों का सफाई करें

बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। खाना बनाने और खाने से पहले हाथ धोना चाहिए ताकि कीटाणु न फैलें। साफ-सफाई का ध्यान रखने से आप डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Curd adulteration: क्या आप भी रोज खा रहे हैं नकली दही? FSSAI की गाइड से करें पहचान

Monsoon Tips: बारिश के साथ ही पेट से जुड़ी इन बीमारियों का बढ़ने लगता है टेंशन, डाइट में शामिल करें ये चीजें और रहें हेल्दी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button