National-अब मिनटों में जानें LIC पॉलिसी की पूरी डिटेल, घर बैठे मोबाइल पर मिल जाएगी पूरी जानकारी – #INA

LIC: अगर आपने LIC की कोई पॉलिसी ली है, तो अब उसकी जानकारी पाने के लिए आपको LIC ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब आप घर बैठे आपको अपनी पॉलिसी का स्टेटस, प्रीमियम की तारीख, बोनस डिटेल्स, मैच्योरिटी डेट और लोन की सुविधा जैसी जानकारियां मिल सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ये सभी तमाम जानकारी कुछ सेकेंड में ऑनलाइन आपको दे देगा। LIC ने अपनी वेबसाइट पर एक डिजिटल पोर्टल बनाया है। इससे जिससे आप कभी भी और कहीं से भी अपनी पॉलिसी की जानकारी ले सकते हैं।
LIC पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप पहले से LIC कस्टमर पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, तो यह प्रोसेस आसान है।
सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
होमपेज पर Login to Customer Portal पर क्लिक करें।
अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद Customer Services सेक्शन में जाएं और Policy Status पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर आपकी सभी रजिस्टर पॉलिसियों की जानकारी दिखाई देगी। यहां से आप प्रीमियम की तारीख, बोनस, लोन की पात्रता, और पॉलिसी की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।
पहली बार यूजर हैं? ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप पहली बार LIC पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
LIC पोर्टल पर जाकर New User या Sign Up पर क्लिक करें।
फिर मांगी गई जानकारी भरें
पॉलिसी नंबर
प्रीमियम अमाउंट
जन्म तिथि
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
अब एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और ईमेल या SMS के जरिये मिलने वाले लिंक से अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।
SMS से भी मिल सकती है जानकारी
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिये भी LIC पॉलिसी की जानकारी ले सकते हैं।
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें ASKLIC (स्पेस) पॉलिसी नंबर। इसे 9222492224 या 56767877 पर भेजें। आपको तुरंत SMS के जरिये प्रीमियम डेट और पॉलिसी स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी। LIC की ये डिजिटल सर्विस पूरी तरह से सेफ हैं और 24×7 उपलब्ध हैं।
PM Kisan 20th Installment Date: क्या जुलाई के पहले हफ्ते में आएगी पीएम किसान की 20वीं किश्त? आया ये अपडेट
अब मिनटों में जानें LIC पॉलिसी की पूरी डिटेल, घर बैठे मोबाइल पर मिल जाएगी पूरी जानकारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









